Site icon 4PILLAR.NEWS

Tum Kya Mile Song: बर्फीली वादियों के बीच रणवीर-आलिया का रोमांस, रिलीज हुआ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला गाना  

Tum Kya Mile Song: बर्फीली वादियों के बीच रणवीर-आलिया का रोमांस, रिलीज हुआ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना

Tum Kya Mile Song: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला गाना तुम क्या मिले रिलीज हो चुका है। इस गाने में रणवीर आलिया बर्फीली वादियों के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।

करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था। वहीं अब इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना तुम क्या मिले (Tum Kya Mile Song) रिलीज हो चूका है।

रणवीर-आलिया का Tum Kya Mile Song हुआ रिलीज

दरअसल हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गाना Tum Kya Mile रिलीज हुआ है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। प्रीतम ने इस गाने को संगीत दिया है, वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के लिरिक्स लिखें है। तुम क्या मिले सांग में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट रोमांस में डूबे नजर आ रहे है। बर्फीली वादियों के बीच दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। यहाँ देखिए सॉन्ग-

Tum Kya Mile - Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani | Ranveer | Alia | Pritam | Amitabh | Arijit | Shreya

आलिया ने बेटी राहा के जन्म के बाद शूट किया था ये सांग

बता दे कि करण जौहर ने कुछ घंटो पहले अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वे एक ऐसा प्यारा गाना चाहते थे जिसे वे अपने गुरु यश चोपड़ा को डेडिकेट कर सके। वहीं इस पोस्ट में करण ने आलिया भट्ट से भी माफ़ी मांगी है। करण जौहर ने लिखा, ‘यह वो पहला शूट था जो आलिया ने अपनी बेटी को जन्म देने के बाद किया था। मैं उनसे मनीष मल्होत्रा की शिफॉन की साड़ियों में इतनी ठंड में शूट कराने के लिए माफ़ी मांगता हूँ।

कब रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बता दे कि करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर-आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे कंई दिग्गज सितारे भी इस फिल्म में नजर आएँगे।

Exit mobile version