आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर के पहले बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, केक से खेलती दिखी रणबीर कपूर की लाडली

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आज 1 साल की हो गई है। राहा के जन्मदिन पर आलिया ने उनकी कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है।

बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए आज बेहद ख़ुशी का दिन है। दरअसल रणबीर और आलिया की बेटी राहा कपूर आज 1 साल की हो गई है। इस खास मौके पर कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। राहा की दादी नीतू कपूर से लेकर नानी सोनी राजदान तक सभी ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब आलिया ने अपनी लिटल प्रिंसेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में पहली बार राहा की झलक देखी जा सकती है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का पहला बर्थडे

आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर के बर्थडे पर कुछ खूसबूरत सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी एक चेहरा तो नहीं दिखाया है लेकिन उनकी झलक जरूर देखी जा सकती है। पहली तस्वीर में नन्ही राहा अपने बर्थडे केक से खेलते नजर आ रही है। इस दौरान उनके हाथ केक से सने नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में उनके हाथों में फूल देखे जा सकते है।

Related Post

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हमारा आनंद, हमारा जीवन, हमारी रोशनी। ऐसा लगता है कि कल ही हम आपके लिए ये गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे। कहने को कुछ नहीं है, केवल इतना ही कि हम आपको हमारे जीवन में पाकर धन्य हैं। आप हर दिन को केक के फुल क्रीमी, टेस्टी टुकड़े जैसा फील कराते हो। हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर। हम आपको बहुत ज्यादा प्यार करते है।”

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

आलिया के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर राहा को बर्थडे विश किया है। बिपाशा बासु ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो क्यूट।’ दिया मिर्जा ने लिखा, ‘हैप्पी फर्स्ट बर्थडे राहा।’ ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे राहा।’ गोहर खान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे राहा। दुआएँ और ढेर सारा प्यार।’ इसके अलावा भी दिशा परमार, रिद्धिमा कपूर साहनी, श्वेता बच्चन और अदिति राव हैदरी सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर रणबीर और आलिया की बेटी को बर्थडे विश किया है।

Share
Published by

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

3 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

6 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago