Alyssa Healy retires: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान एलिसा हेली ने संन्यास ले लिया है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर ने अपने आखिरी मैच में विदाई शतक लगाया।
Alyssa Healy retires
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पूर्व कप्तान एलिसा हेली ने 1 मार्च 2026 को भारत के खिलाफ होबार्ट में खेले गए अपने आखिरी वनडे इंटरनेशनल में एक धमाकेदार शतक लगाकर विदाई ली।
Alyssa Healy के विदाई मैच की ख़ास बातें
भारतीय महिला टीम ने एलिसा हेली को खास सम्मान दिया। मैच शुरू होने से पहले इंडिया के खिलाड़ियों ने गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर दोनों तरफ लाइन में खड़े होकर तालियां बजाकर उनके आने पर स्वागत किया।
- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने इस भावुक पल में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हेली के महिला क्रिकेट में योगदान की सराहना की।
- हेली ने इस मैच में ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
- हेली ने 158 बनाए। जिसमें उन्होंने 27 चौके और 2 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 161 के आसपास रहा।
- यह पारी महिला क्रिकेट में सर्वोच्च विदाई स्कोर है।
हेली के विदाई मैच के दौरान उनके पति ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कमेंट्री बॉक्स में थे। वे उनकी पारी पर गर्व महसूस कर रहे थे। स्टार्क ने उनके हर चौके छक्के पर खुशी जताई।
Alyssa Healy के बारे में विस्तार से
- पूरा नाम : Alyssa Jean Healy
- उम्र : 36 वर्ष
- 2010 में अंतराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया।
Alyssa Healy का करियर हाइलाइट्स
- ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को 8 विश्व कप में जीत में अहम योगदान
- विश्व स्तरीय विकेटकीपर
- आक्रामक बल्लेबाज
- ODI में 123 से ज्यादा मैच, 7 शतक और 3500 से अधिक रन
- T20I में शानदार प्रदर्शन
- 2023 में मेग लेनिंग के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रलिया महिला टीम की कप्तान बनी
Alyssa Healy का रिटायरमेंट
एलिसा हेली ने जनवरी 2026 में घोषणा की थी कि वे भारत के खिलाफ होम सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेंगी। उन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय पहले ही छोड़ दिया था। उन्होंने अपना अंतिम मैच भारत के खिलाफ खेला। वे पर्थ में 6 से 9 मार्च तक होने वाले टेस्ट मैच में अपना विदाई टेस्ट खेलेंगी। यह उनका 11वां और अंतिम टेस्ट मैच होगा।
Alyssa Healy महिला क्रिकेट की आइकॉन हैं। उनका आक्रामक खेल, लीडरशिप और खेल भावना हमेशा याद रहेगी। उनका विदाई मैच फेयरीटेल एंडिंग जैसा रहा।





