
अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने कंई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बीते दिन एक तस्वीर शेयर कर फैंस से एक सवाल पूछा था। तस्वीर में बिग बी और उनकी ड्रेस को पकडे किसी का हाथ नजर आ रहा था। अभिनेता ने ये तस्वीर शेयर करते हुए पूछा था कि बताइए ये किसका हाथ है ? इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस अनुमान लगाने में जुट गए। किसी ने अभिनेत्री रेखा का हाथ बताया तो किसी ने ज़ीनत अमान का। कुछ लोगो ने सही अनुमान भी लगाया था।
शेयर की पूरी तस्वीर
बिग बी ने आज पूरी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में श्रीदेवी उनकी ड्रेस का फीता पकड़े नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इनका हाथ था…श्रीदेवी…केवल कुछ लोगो ने सही अनुमान लगाया था।’
दोनों ने कंई फिल्मों में साथ किया काम
अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने कंई फिल्मों में एक साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। आज भी दोनों के फैंस उनकी फिल्मों को खूब पसंद करते है। जानकारी के लिए बता दे कि श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन ने खुदा गवाह, इंक़िलाब, आखिरी रास्ता जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था।
बात करें बिग बी के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव है। वे जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगें।