Site icon www.4Pillar.news

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की उम्र में देहांत

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। पेट में दर्द और साँस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। पेट में दर्द और साँस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को साँस लेने में तकलीफ की के कारण 12 मार्च को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था।

आनंद सिंह बिष्ट का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग के रास्ते उत्तराखंड में उनके गांव ले जाया जा रहा है। जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग के अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने काफी सामाजिक कार्य किए ,जिनके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट, ने वर्ष 1998 में उच्च शिक्षा के लिए उत्तराखंड के यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय खोला था। इसके अलावा उन्होंने जरूतमंदों की भी सेवा की है। आनंद सिंह बिष्ट के परिवार में पत्नी ,तीन बेटे और चार बेटियां हैं।

Exit mobile version