Kimi Katkar पर फ़िदा होने लगे थे शादीशुदा अनिल कपूर

एक्ट्रेस किमी काटकर पर फ़िदा होने लगे थे शादीशुदा अनिल कपूर, फिर पत्नी सुनीता ने ऐसे उतारा था इश्क का भूत

Kimi Katkar:बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर के अपने समय में कई रोमांटिक किस्से छपे। अभिनेता का शिल्पा शिरोडकर, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित तक के साथ नाम जुड़ चूका है।

Kimi Katkar पर फ़िदा होने लगे थे शादीशुदा अनिल कपूर

ऐसा ही एक किस्सा अनिल कपूर के बारे में सामने आया। जब उनके सिर किमी काटकर के इश्क का भूत सवार हुआ था। समय रहते पत्नी ने तेजाब अभिनेता के इश्क का भूत उतार दिया था।

66 साल के अनिल कपूर आज भी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने इस उम्र में भी अपनी बॉडी को इतना मैंटेन कर रखा है कि उम्र का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता। इसके अलावा जवानी के दिनों में उनकी अफेयर लिस्ट भी लंबी रही है। एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुद स्वीकार किया था कि वह बीसियों लड़कियों को डेट कर चुके हैं।

शादीशुदा जिंदगी

अनिल कपूर ने सुनीता को पांच साल डेट करने के बाद शादी की थी। वर्ष 1984 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अनिल और सुनीता की दो बेटियां और एक बेटा है। जिनके नाम रिया कपूर, सोनम कपूर हैं। बेटे का नाम हर्षवर्धन कपूर है। सोनम कपूर बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुकी है। जबकि रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिनेता अनिल कपूर की पहली फिल्म

अनिल कपूर ने 1983 में ‘वो सात दिन ‘ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनय के साथ साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते थे। उनका नाम कई फिल्म अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चूका है। जिनमें से एक नाम अभिनेत्री किमी काटकर का भी रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर को किमी काटकर इतनी पसंद थी कि वो फिल्ममेकर्स को भी एक्ट्रेस का नाम सुझाते थे। अनिल कपूर ने किमी काटकर के साथ ‘हमला’ आग से खेलेंगे’ काला बाजार और सोने पे सुहागा जैसी कई फ़िल्में की हैं।

पति पत्नी और वो

जब अनिल कपूर संग किमी काटकर की खबरें आने लगी तो पत्नी सुनीता ने पहले तो इन्हे अफवाहें समझा लेकिन बाद में सेट पर पहुंचकर खूब हल्ला किया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सुनीता अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को खूब मनाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानी। बाद में अनिल कपूर पत्नी सुनीता को इस वादे के साथ घर लाए कि आगे से कभी भी किमी काटकर के साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। इस तरह दोनों की शादीशुदा जिंदगी खत्म होने से बच गई।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version