Site icon 4PILLAR.NEWS

अनिल कपूर का 66वां जन्मदिन, बेटी सोनम कपूर से लेकर बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर तक ने यूं दी बधाई, देखिए तस्वीरें  

Anil Kapoors Birthday:बेटी सोनम कपूर ने यूं दी बधाई, देखिए तस्वीरें  

Anil Kapoors Birthday: अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। अनिल के जन्मदिन पर उनके फैमिली मेंबर्स, उनके दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे है।

Anil Kapoors Birthday:बेटी सोनम कपूर ने यूं दी बधाई, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। अनिल के जन्मदिन पर उनके फैमिली मेंबर्स, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयां दे रहे है। सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर, शिल्पा शेट्टी और अनुपम खेर सहित ढेरों सेलेब्स अनिल कपूर को उनके बर्थडे पर शुभकामनाएं दे रहे है।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पिता को खास अंदाज में बधाई दी है। सोनम ने अपने बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें शेयर कर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

सोनम ने लिखा, “पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे प्यार करती हूँ। आप सबसे महान और सर्वश्रेठ है। आप जो कुछ भी करते है हमारे लिए करते है। यह सबके पास होना चाहिए। मैं आपसे प्यार करती हूँ डैडी। आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है।”

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है  जिसमें अनिल कपूर वर्कआउट करते हुए नजर आ रह है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हुआ छोकरा जवां रे…’ गाना चल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘एंटी एजिंग के बादशाह अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई। चाचू आप सुपर-सुपर है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ।”

नीतू कपूर और शिल्पा शेट्टी ने दी बधाई

नीतू कपूर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दे कि नीतू कपूर और अनिल कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में साथ काम किया था। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर अनिल कपूर को बर्थडे विश किया है।

अनुपम खेर ने शेयर की ये तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल को बधाई दी है। बता दे कि अनिल कपूर और अनुपम खेर तेजाब, राम लखन, लाडला, रूप की रानी और चोरों का राजा जैसी कंई हिंदी फिल्मों में  साथ काम कर चुके है।ऐसे में अनिल कपूर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने पुराने दिनों को याद किया है। अनुपम ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें कुछ अवार्ड शो के दौरान की है तो कुछ अन्य तस्वीरों में वे साथ में मस्ती करते नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे अनिल कपूर। पता ही नहीं चला कि कब हम दोस्त बन गए लेकिन मैं आभारी हूँ कि हमने ये किया। साथ में हमारे पहले अवार्ड से लेकर फनी, जिद्दी, दयालु, इमोशनल से लेकर, तत्काल संचार के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने तक, हम इसे बड़ी ही सहजता से करते है। क्योंकि यही तो दोस्ती होती है। आपका दिन शुभ और मिस्टर कपूर, आपके लिए प्यार और शुभकामनाएँ।”

Exit mobile version