Site icon 4PILLAR.NEWS

अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा शानदार नोट  

Sonam Kapoor Birthday: अनिल कपूर ने सोनम को दी जन्मदिन की बधाई

Sonam Anil Birthday: सोनम कपूर के बर्थडे पर उनके पिता और एक्टर अनिल कपूर ने एक्ट्रेस के बचपन की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक स्पेशल नोट भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर सोनम को उनके फैमिली मैंबर्स, फ्रेंड्स और उनके फैंस ढेरों बधाइयां दे रहे है। सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी उनके बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। बता दे कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। वे जल्द ही माँ बनने वाली है।

Sonam Anil Birthday: अनिल कपूर ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

अनिल कपूर ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम को बर्थडे विश किया है।  इनमे से कुछ तस्वीरें सोनम के बचपन के दौरान की है। दो तस्वीरों में सोनम अपने पिता के साथ जबकि एक अन्य तस्वीर में वे अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने जहां एक तरफ सोनम के साथ उनका बर्थडे न सेलिब्रेट कर पाने की विवशता बताई है वहीं वे दूसरी तरफ उन्होंने अपने ग्रैंडचाइल्ड का स्वागत करने की ख़ुशी भी जताई है।

इन तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, सोनम कपूर, इस साल आपके साथ आपका जन्मदिन न सेलिब्रेट कर पाने के पीछे जो भी कारण हो, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अगली बार जब भी हम आपसे मिलेंगे तब हम अपने ग्रैंडचाइल्ड को अपनी बाँहों में पकड़ने के बेहद करीब होंगे।’ जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी लड़की, हम, तुम्हे, आनंद और हमारे छोटे से राजकुमार या राजकुमारी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’ अनिल के इस पोस्ट पर सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लव यू डैडी।’

अर्जुन कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट

अर्जुन कपूर ने भी सोनम के बर्थडे पर उनके बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बेड पर खेलते हुए नजर आ रहे है।

Exit mobile version