Anirudh and Kavya got married in Greece: संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में निजी समारोह में शादी रचाई। आइवरी आउटफिट में पहली तस्वीरें वायरल। चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन।
Anirudh and Kavya News: अनिरुद्ध और काव्या ने ग्रीस में लिए सात फेरे
मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। समारोह काफी खास और सीमित मेहमानों के बीच रखा गया।
Anirudh and Kavya की शादी की तस्वीरें
शादी की पहली तस्वीर में दोनों आइवरी रंग के पारंपरिक डिजाइनर आउटफिट में नजर आए। अनिरुद्ध ने एम्ब्रॉयडरी वाला जैकेट, कुर्ता और वेष्टि पहना तो काव्या ब्लश पिंक सीक्वेंस वाले लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं। सफेद फूलों की सजावट और समुद्र किनारे की लोकेशन ने तस्वीरों को और खास बना दिया। अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “My once in a lifetime, for a lifetime… 11.11”।
शादी समारोह कैसा रहा ?
समारोह 10 नवंबर को एंगेजमेंट से शुरू हुआ था। करीबी परिवार और चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया। अनिरुद्ध के मामा रजनीकांत, उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत, पूर्व तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन भी ग्रीस पहुंचे थे। काव्या के पिता कलांनिधि मारन और परिवार भी मौजूद रहे।
दोनों परिवारों के रिश्ते काफी पुराने और मजबूत हैं। अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी रविचंदर, रजनीकांत की पत्नी लता की बहन हैं। काव्या सन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को संभालती हैं।
दोनों परिवारों के रिश्ते काफी पुराने और मजबूत हैं। अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी रविचंदर, रजनीकांत की पत्नी लता की बहन हैं। काव्या सन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को संभालती हैं।
अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन कब और कहां होगा ?
ग्रीस वाला प्राइवेट समारोह खत्म होने के बाद परिवार 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री, क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति के कई नाम आने वाले हैं। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहले ही रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि कर दी थी।
काव्या मारन की शादी और लोगों की प्रतिक्रियाएं
तस्वीरें आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस दोनों को नया जीवन शुरू करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि संगीत और क्रिकेट-बिजनस की दो अलग दुनिया अब एक हो गई हैं।
अनिरुद्ध अपनी मेलोडी और एनर्जी भरे गानों के लिए जाने जाते हैं। काव्या आईपीएल में अपनी टीम की सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। दोनों का ये नया अध्याय काफी चर्चा में है।
- ये भी पढ़ें :Badshah and Isha Rikhi News: बादशाह और ईशा रिखी हुए अलग, 5 महीने में शादी टूटी
- Nikita Porwal कौन हैं? जानें फेमिना मिस इंडिया 2024 के बारे में सब कुछ
ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन, पारंपरिक लेकिन मॉडर्न लुक और सीमित मेहमानों के साथ हुई ये शादी यादगार रही। अब सबकी नजरें चेन्नई वाले रिसेप्शन पर हैं।






