Site icon www.4Pillar.news

ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानिए दोनों ने क्या कहा ?

ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर, जानिए दोनों ने क्या कहा ?

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। ऋषभ से मिलने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत की और उनकी सेहत की जानकारी भी दी।

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में उन्हें कंई चोटें आई है जिसके बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ऋषभ के फैन है अनुपम और अनिल

अनुपम खेर और अनिल कपूर क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल-चाल पता करने अस्पताल पहुंचे और इस दौरान उन्होंने ऋषभ की माँ से भी मुलाकात की। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद दोनों अभिनेताओं ने ऋषभ की सेहत की जानकारी भी दी।

अनुपम और अनिल ने बताया कि अब ऋषभ की हालत स्थिर है। उन्होंने लोगो से अपील की है की क्रिकेटर के लिए प्रार्थना करें ताकि वे जल्दी ठीक हो जाए। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर और अनिल कपूर ने बताया कि वे ऋषभ पंत के फैन है। वे बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे।

लोगों को दी गाड़ी कम स्पीड में चलाने की सलाह

अनिल कपूर और अनुपम खेर ने कहा कि, पुरे देश की दुआएं उनके साथ है वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हमने उन्हें थोड़ा हंसाया भी और काफी बातें भी की।  हम दुआ करते है कि वे जल्दी से स्वस्थ हो जाए और फिर से मैदान पर वापसी करें। वहीं दोनों अभिनेताओं ने फैंस से भी कहा कि वे ऋषभ के लिए प्रार्थना करे ताकि वे जल्द स्वस्थ हो जाए। ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने लोगो से गाडी कम रफ्तार में चलाने की सलाह भी दी है।

Exit mobile version