टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मम्मी-पापा बनने वाले हैं। विरूष्का ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी साझा की है।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आखिरकार फैंस को ख़ुशख़बरी सुना दी है। इस खुशखबरी का फैंस को काफी समय से इंतजार था। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों से ये सवाल करते रहते थे कि मम्मी-पापा कब बनेंगे। बच्चे के बारे में क्या प्लान है ? अब फैंस इंतजार खत्म हुआ और दोनों ने घर में नए मेहमान के आने की जानकारी दे दी है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर अपने माता-पिता बनने की जानकारी देते हुए ट्वीट किए। विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ,” हम जल्द ही तीन होने वाले हैं। जनवरी 2021 तक आ रहा है। ”
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के एक इस ट्वीट के बाद लोगों ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया। विराट कोहली के खुशखबरी वाले ट्वीट को अब 44 हजार के करीब लोग रीट्वीट कर चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। अनुष्का शर्मा के ट्वीट के कमेंट बॉक्स में लोग खूब बधाइयां दे रहे हैं। बधाई देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ओ माय गॉड। मुबारक हो।
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1298864723371257856
क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा ,” अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।
Congratulations to @imVkohli and @AnushkaSharma on the new family member coming home in Jan! 🥳🥳
We couldn’t be more excited! 🤩
Drop a ❤️ to wish the happy couple! https://t.co/sK0QiROsqZ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 27, 2020
विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट के जरिए दोनों बधाई दी है। आरसीबी के अलावा कुणाल पंड्या,श्रीधर पिलाई,बीसीसीआई सहित बहुत लोगों ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
ट्विटर एकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में विराट कोहली औरर अनुष्का शर्मा बहुत खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पार्टी में पीएम मोदी के साथ-साथ बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की महान हस्तियों ने हिस्सा लिया था।






