अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ अनुष्का ने बताया कि वे विराट को कितना मिस कर रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के लिए एक ‘मिस यू नोट’ लिखा है। दरअसल विराट इन दिनों पंजाब के मोहाली गए हुए है, जहां वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच की तैयारी में लगे है। इसी बीच अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वे अपने पार्टनर को काफी मिस कर रही है।
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति विराट कोहली संग एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे है। वहीं बैकग्राउंड में हसीन वादियां और नीला आसमान देखा जा सकता है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘दुनिया उज्जवल, रोमांचक और अधिक मजेदार लगती है, इन जैसी खूबसूरत जगहों पर और इस व्यक्ति के साथ होटल बायो बब्बल में शामिल होने पर और भी बेहतर लगती है। पति को बहुत ज्यादा मिस करने वाला पोस्ट।’
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर विराट कोहली ने भी कमेंट किया है। विराट ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी और इनफिनिटी का साइन बनाया है। वहीं रणवीर सिंह, जरीन खान, करण वाही, जोया अख्तर और प्रीति जिंटा ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फैंस को भी दोनों की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। बात करें अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More