अर्चना नाग एक ऐसी लड़की जिसने लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर चार साल में 30 करोड़ से भी ज्याद कमाए, जानिए क्या है मामला

पश्चिमी ओडिशा के कालाहांडी जिला की अर्चना नाग एक ऐसी लड़की है जिसने महज चार साल में लोगों को अपने जाल में फंसाकर 30 करोड़ रुपए से भी अधिक इकट्ठा किए हैं। अर्चना का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। लेकिन उसने अपनी हसरतें पूरी करने के लिए काला धंधा अपनाया। आज की तारीख में अर्चना नाग का नाम ओडिशा के बच्चे की जुबान पर है।

ओडिशा की अर्चना नाग की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है। 27 वर्षीय लड़की ने महज 27 साल की उम्र में 30 करोड़ रुपए , घोडा , गाड़ी बंगला ,BMW कार सहित वो सभी सुविधाएं हासिल की हैं जिन्हे पाने के लिए बहुत मेहनत और पैसा निवेश करना पड़ता है। लेकिन अर्चना ने इतनी धन संपत्ति सिर्फ पिछले चार साल में अर्जित की है।

काला धंधा शुरू कर बनी करोड़पति

अब इतना सब जानकर आप भी सोच रहे होंगे कि अर्चना नाग के हाथ ऐसा कौनसा अलादीन का चिराग लग गया। जिससे वह इतना कुछ हासिल कर पाई। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो ,आप गलत हैं। अर्चना ने काला धंधा शुरू कर चार साल में इतना सबकुछ कमाया।

दरअसल , अर्चना की शादी जगबंधु नाम के एक शख्स के साथ हुई है। जो सेकंड हैंड कार शोरूम का मालिक है। लेकिन अर्चना नाग सिर्फ कैमरा चलाती थी। जिसके जरिये उसने कई राजनेताओं , कारोबारियों और बड़े लोगों को ठगा है। दरअसल, अर्चना नाग सेक्सटोर्शन और हनीट्रैप का धंधा करती थी।

कहां से शुरू हुई कहानी ?

बात उन दिनों की है जब अर्चना नाग ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंची। यहां उसने प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में काम करना शुरू किया। जिसके कुछ महीने बाद उसने ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया। साल 2018 में बालासोर जिला के जगबंधु चंद से उसकी शादी हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , अर्चना नाग ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाती थी।

27 की उम्र में 30 करोड़

नाग बहुत कम समय में करोड़पति बन गई। उसके निशाने पर बड़े राजनेता , व्यापारी , फिल्म निर्माता और कई प्रभावशाली लोग होते थे। अर्चना ने अपने गैंग में कई लड़कियों को शामिल किया जो लोगों के साथ दोस्ती बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। नाग के गैंग की लड़कियों के शिकार अपनी इज्जत खराब होने के डर से कभी पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जाते थे। लड़कियां उनसे जीतना पैसा मांगती थी ,वो दे देते थे। जिसपर पूरा कंट्रोल अर्चना करती थी।

ऐसे पकड़ी गई अर्चना

पिछले सप्ताह उड़िया फिल्म निर्माता की शिकायत के आधार पर अर्चना नाग को गिरफ्तार किया गया। उड़ीसा पुलिस ने अर्चना नाग उसके पति जगबंधु चंद और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अर्चना नाग ने सोशल मीडिया का जरिए लोगों से दोस्ती कर उनके न्यूड वीडियो और फोटो और वीडियो निकालकर उन्हें ब्लैकमेल किया।

अर्चना नाग की कहानी इतनी पेचीदा है कि उड़िया फिल्म निर्माता श्रीधर मार्था इस पर फिल्म बनाने वाले हैं। दूसरी तरफ उड़ीसा में विपक्षी दल इस पुरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9007 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री