Site icon www.4Pillar.news

सारस से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका आरिफ,चुपके से अपने दोस्त से मिलने कानपूर ज़ू में पहुंचा

सारस से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका आरिफ,चुपके से अपने दोस्त से मिलने कानपूर ज़ू में पहुंचा

Arif and Stork Story: चार महीने की लंबी जुदाई के बाद आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपूर चिड़ियाघर में पहुंचा। आरिफ ने दोस्त सारस के साथ मुलाकात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।

कानपूर के मोहम्मद आरिफ और उसके दोस्त सारस की कहानी आप भूले नहीं होंगे। ये वही आरिफ है जिसने एक घायल सारस का इलाज किया था और बाद में दोनों दोस्त बन गए थे। आरिफ जहां भी जाता था उसका दोस्त सारस उसके साथ जाता था। दोनों की दोस्ती एक मिशाल बन गई। जैसे ही आरिफ और सारस की दोस्ती की खबरें वायरल होने लगी, यूपी प्रशासन हरकत में आया और पक्षी को आरिफ से मुक्त करा कर कानपूर चिड़ियाघर ले गया।

वन्य कर्मियों ने वन्य सरंक्षण कानून का हवाला देते हुए सारस को आरिफ से अलग कर दिया था।अब पक्षी कानपूर चिड़ियाघर में है। दोस्ती के बीच अड़े आए कानून से हार मान चूका आरिफ अपने दोस्त सारस से लंबी जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका और चार महीने बाद मिलने के लिए चुपके से चिड़ियाघर पहुंच गया। आरिफ ने चिड़ियाघर का टिकट लेकर दोस्त से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें,जब कानपूर जू में बंद दोस्त सारस से मिलने पहुंचा आरिफ तो खुशी से नाचने लगा पक्षी, देखें वीडियो

अपने दोस्त से लंबी जुदाई के बाद मिलकर आरिफ ने सारस के साथ वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कानपूर चिड़ियाघर प्रशासन ने आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पाया कि आरिफ जू में आया था।

वहीं, आरिफ से सारस की गुपचुप मुलाकात के बाद ज़ू प्रशासन ने दावा किया कि पक्षी बिल्कुल स्वस्थ है और अपनी खुराक ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरिफ वहां फेस मास्क लगाकर पहुंचा था।

मास्क पहने आरिफ को सारस पहचान नहीं पाया लेकिन जब उसने मास्क उतारा तो पक्षी ख़ुशी से झूमने लगा। वह पंख फैलाकर नाचने लगा। दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना। आरिफ ने सारस को दाना खिलाया। बता दें, आरिफ और सारस की ये मुलाक़ात चार महीने की लंबी जुदाई के बाद हुई।

Exit mobile version