Arif notice: सारस के दोस्त आरिफ को वन विभाग ने भेजा नोटिस

सारस के दोस्त आरिफ को वन विभाग ने भेजा नोटिस, वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम उल्लंघन का केस दर्ज

Arif notice: उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। वही अपने दोस्त सारस की वजह से मोहम्मद आरिफ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मोहम्मद आरिफ को प्रभागीय वन अधिकारी ने नोटिस भेज कर 2 अप्रैल को फारेस्ट ऑफिस में अपना ब्यान दर्ज कराने के लिए कहा है।

Arif notice: आरिफ और सारस की दोस्ती

अमेठी के आरिफ मोहम्मद और एक सारस की दोस्ती उस समय शुरू हुई थी जब पक्षी उसके खेत में घायल अवस्था में मिला था। आरिफ घायल सारस को अपने घर ले आया था और उसका देसी नुस्खों से उपचार किया।

दरअसल, सारस की एक टांग में चोट लगी थी। जिसका इलाज आरिफ ने किया। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। सारस अपने दोस्त आरिफ के बिना एक पल भी नहीं रहता था। आरिफ अपनी बाइक पर जहां भी जाता, सारस उसके साथ उड़कर चलता रहता था। हाल ही में आरिफ और सारस की दोस्ती के बीच क़ानूनी अड़चन आई है। वन्य जीव सरंक्षण का हवाला देते हुए वन अधिकारी सारस को आरिफ के घर से एक गाड़ी में ले गए।

कहां है आरिफ का दोस्त ?

सारस को आरिफ के पास से ले जाकर कानपूर चिड़ियाघर में छोड़ा गया। इसके बाद वन विभाग की टीम सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले गई थी। सारस का साथ छूटने के बाद आरिफ बहुत दुखी है। सोशल मीडिया पर लोग आरिफ का समर्थन कर रहे हैं।

लोग यहां तक कह रहे हैं कि जिस समय पक्षी घायल था, तब वन विभाग कहां था ? यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और समाजसेवी योगिता भयाना ने वन विभाग की इस कार्यवाही की आलोचना की है। अब इसी पक्षी की वजह से आरिफ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

नोटिस

वन विभाग के अधिकारीयों ने सारस को उसके दोस्त से अलग कर आरिफ को नोटिस भेजा है। वन विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि सारस यूपी का राज्य पक्षी है। उसे न तो कोई पाल सकता है और न ही कैद कर सकता है। इसी मामले में आरिफ को नोटिस भेजा गया है। मोहम्मद को दो अप्रैल को फारेस्ट ऑफिस में अपने ब्यान दर्ज कराने होंगे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version