Site icon www.4Pillar.news

अर्जुन बिजलानी ने ‘लड़की’ के लुक में शेयर की तस्वीर, सेलिब्रिटीज ने किए मजेदार कमेंट 

अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वे  लड़की के लुक में नजर आ रहे है। अर्जुन की इस तस्वीर पर कंई टीवी स्टार्स ने मजेदार कमेंटकिए किए है।

अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वे  लड़की के लुक में नजर आ रहे है। अर्जुन की इस तस्वीर पर कंई टीवी स्टार्स ने मजेदार कमेंट किए किए है।

अर्जुन बिजलानी टीवी के फेमस एक्टर्स में से एक है। अर्जुन ने अपने करियर में ऐसे किरदार निभाए है जो दर्शकों के दिल में एक गहरी छाप छोड़ जाते है। वहीं हाल ही में अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। दरअसल इस तस्वीर में अभिनेता लड़की के लुक में नजर आ रहे है। अर्जुन की इस तस्वीर पर रश्मि देसाई से लेकर आयशा सिंह तक कंई टीवी सेलेब्स ने मजेदार कमेंट किए है।

लड़की बन सोशल मीडिया पर छाए अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है।  दूसरी तस्वीर में अर्जुन अपने रियल अवतार में नजर आ रहे है। वहीं पहली तस्वीर में अर्जुन को लड़की के गेटअप में देखा जा सकता है। इस दौरान अर्जुन वाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे है। पिंक लिप्स और लंबे बालों के साथ अर्जुन ने ऐसा मेकअप किया है जो उन्हें परफेक्ट लड़की का लुक दे रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “कॉन्फिडेंस का मतलब ये नहीं है कि वे मुझे पसंद करेंगे। कॉन्फिडेंस का मतलब ये है कि – ‘मैं ठीक हूँ अगर वे मुझे पसंद नहीं करते।’ ये बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए।” इसके साथ ही एक्टर ने हैशटैग में रूहानियत और सवीर लिखा है।

सेलिब्रिटज ने किए मजेदार कमेंट

अर्जुन बिजलानी का ये लड़की वाला लुक फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी खूब पसंद आ रहा है। अर्जुन की इन तस्वीरें पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सेनोरिटा तुम्हारा नाम क्या है सेनोरिटा।’ आएशा सिंह ने लिखा, उफ्फ तेरी अदा।’ रती पांडे ने लिखा, ‘उफ्फ… पहली फोटो कातिलाना है।’ बलराज ने लिखा, ‘हेलो जानेमन।’ इसके अलावा भी अर्जित तनेजा, दृष्टि धामी और करण टक्कर सहित कंई सेलेब्स ने मजेदार कमेंट किए है।

Exit mobile version