Site icon 4PILLAR.NEWS

अर्जुन कपूर ने कुछ इस अंदाज में दी रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई 

Arjun Ranbir: अर्जुन कपूर ने दी रणबीर को जन्मदिन की बधाई 

Arjun Ranbir:रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। रणबीर के बर्थडे पर उनके दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बधाई दी है।

Arjun Ranbir: अर्जुन कपूर ने कुछ इस अंदाज में दी रणबीर को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। रणबीर के बर्थडे पर उनके फैंस, फैमिली मेंबर्स और उनके दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे है। रणबीर के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन ने रणबीर के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का ध्यान खिंच रहा है।

अर्जुन का रणबीर के लिए बर्थडे पोस्ट

रणबीर को बर्थडे विश करते हुए अर्जुन कपूर ने एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रणबीर, अर्जुन की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘तुझे 40 साल से गोद में पाल कर बड़ा किया है मैंने और आज तू अग्नि बन गया… गर्व है तुम पर।’

अर्जुन कपूर का कैप्शन पढ़ लोगों अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे है।

नीतू कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट

रणबीर कपूर की माँ और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को बर्थडे विश करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। नीतू ने रणबीर संग एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह साल तुम्हारे लिए, हमारे लिए माइलस्टोन साबित हुआ। तुम्हारे पापा को मिस कर रही हूँ, मुझे यकीन है कि वे बहुत ज्यादा खुश होंगे। हैप्पी बर्थडे राणा। तुम मेरे शक्ति अस्त्र हो।’

Exit mobile version