4pillar.news

एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला ?

सितम्बर 29, 2022 | by

Arrest warrant issued against Ekta Kapoor and her mother Shobha Kapoor, know what is the whole matter

बिहार की बेगूसराय अदालत ने टीवी सीरियल-फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल एकता और शोभा कपूर के खिलाफ बिहार की बेगुसराई अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वारंट एकता कपूर की एक वेब सीरीज XXX को लेकर दर्ज मुक्क्दमा मामले में किया गया है। दरअसल इस सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक छवि को पेश किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह पूरा मामला एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन 2 से जुड़ा हुआ है। इस सीरीज में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए है जिन पर सैनिकों और उनकी पत्नियों की भावनाओं को आहात करने का आरोप लगा हुआ है।

इस मामले में 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स सीजन 2’ दिखाया गया है कि जब सैनिक ड्यूटी पर रहता है तो उनकी पत्नी घर में अन्य पुरषों के साथ संबंध बनाती है। उनका आरोप था कि एकता कपूर की वेब सीरीज के जरिए सैनिकों की पत्नियों की छवि खराब की जा रही है।

बता दे कि इस मामले में फरवरी 2021 में एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ समन जारी किया गया था। अब कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all