दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नई दिल्ली के अंतर्गत आने वाले इलाकों में घर घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरा अरविंद केजरीवाल का परिवार

8 फरवरी को होगी दिल्ली विधानसभा के लिए वोटिंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नई दिल्ली के अंतर्गत आने वाले इलाकों में घर घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को मत गणना होगी। इसी बीच प्रदेश की तीनों मुख्य पार्टियों, भारतीय जनता पार्टी ,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राजनीतिक दल दिल्ली के मतदाताओं को अपने-अपने तरीके से रिझाने की कोशिश कर रहे हैं।

देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने चुनाव प्रचार करने के लिए दिल्ली में 5000 रैलियाँ करने की घोषणा की है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता जनता को संबोधित करेंगे।

इसी बीच दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी दिल्ली की तमाम 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और चुनाव प्रचार में जुट गई है। ‘आप’ के सभी नेता प्रचार कर रहे हैं। वर्तमान सी एम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

जिनके प्रचार के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाला है। दोनों दिल्ली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तिलक लेन इलाके में घर घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील कर रही हैं।

आपको बता दें ,नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल दो बार विधायक रह चुके हैं और तीसरी बार भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आईआरएस अधिकारी रह चुकी हैं। 23 साल की सर्विस के बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया था। वहीँ अरविंद केजरीवाल के बेटी हर्षिता केजरीवाल आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं।

Comments are closed.

Scroll to Top