Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 हॉकी में भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया। दिलप्रीत सिंह का हैट्रिक, तीनों मैचों का स्कोर और अगला मुकाबला पढ़ें।
Asian Games 2026: India thrashed South Korea 8-2 in hockey
एशियाई खेल 2026 की पुरुष हॉकी में भारत ने पूल ए के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 8-2 से हरा दिया। मैच गुरुवार, 24 सितंबर को आइची-नागोया के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत रही। टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और पूल में शीर्ष पर बनी हुई है।
Asian Games 2026: भारत का हॉकी में शुरू से ही दबदबा
मैच के चौथे मिनट में शैलानंद लाकड़ा ने भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 किया। 14वें मिनट में अभिषेक नैन ने चौथा गोल जड़ा और पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 4-0 से आगे था।
कोरिया की टीम दूसरे क्वार्टर में भारत की रफ्तार थामना चाहती थी, पर कामयाब नहीं हुई। दिलप्रीत ने मंदीप सिंह के बनाए मौके पर पांचवां गोल किया और हाफ टाइम तक स्कोर 5-0 रहा।
Asian Games 2026: दिलप्रीत का हैट्रिक
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही दिलप्रीत ने अपना तीसरा गोल करके हैट्रिक पूरी की और भारत 6-0 से आगे हो गया। अभिषेक ने भी दूसरा गोल किया और स्कोर 7-0 हो गया। इसी क्वार्टर के आखिर में किम जेहो ने कोरिया का खाता खोला।
आखिरी क्वार्टर में कोरिया ने कुछ पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोलकीपर मोहित शशिकुमार दीवार बनकर खड़े रहे। कोरिया ने एक और गोल करके अंतर 2-7 कर दिया। भारत ने मैच खत्म होने से करीब 30 सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर पर आठवां गोल किया और जीत पक्की की।
india vs south korea: इतिहास भी बना
हॉकी इंडिया के मुताबिक यह एशियाई खेलों के इतिहास में दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। यह नतीजा इसलिए भी अहम है कि कोरिया ने सितंबर 2025 के एशिया कप फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर दी थी। तब भारत ने उसे 4-1 से हराकर खिताब जीता था।
अब तक के सभी मैचों का स्कोर
- पहला मैच: भारत 13-1 इंडोनेशिया
- दूसरा मैच: भारत 16-1 श्रीलंका
- तीसरा मैच: भारत 8-2 दक्षिण कोरिया
तीन मैचों में भारत ने कुल 37 गोल किए हैं और सिर्फ 4 गोल खाए हैं। तीन जीत से टीम के नौ अंक हैं और गोल अंतर +33 है।
भारत को पूल ए में अब जापान और बांग्लादेश से खेलना है। जापान की टीम मेजबान है और बीते एशियाई खेलों में फाइनल तक पहुंची थी, इसलिए वह मुकाबला भारत के लिए असली इम्तिहान माना जा रहा है।
दांव पर सिर्फ स्वर्ण पदक नहीं है। भारत पुरुष वर्ग का गत चैंपियन है और इस बार का एशियाई खेल हॉकी टूर्नामेंट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का एशियाई क्वालिफायर भी है। सोना जीतने वाली टीम को सीधे ओलंपिक का टिकट मिलेगा।
- ये भी पढ़ें : Glenn Phillips ने T20 World Cup final से पहले भारत की तारीफ में कही बड़ी बात, बोले- 3 टीमें….
- सारा तेंदुलकर का पिंक साड़ी में बैक साइड वीडियो बना रहा था कैमरामैन, सचिन तेंदुलकर ने हाथ जोड़कर भगाया
- अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर बने, जानें अन्य रिकॉर्ड

