Site icon 4PILLAR.NEWS

Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया

Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया

Tokyo Olympics: शुरुआत में भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बना चुका था। आखिरी समय में न्यूजीलैंड ने एक गोल दागकर दर्शकों की धड़कन बढ़ा दी। इसी बीच भारतीय रक्षा पंक्ति ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया।

हॉकी में शानदार रही भारत की शुरुआत 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में दमदार शुरुआत की है। हॉकी टीम ने पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर पहली जीत हासिल की है। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत को यह जीत दिलाई ।

Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की

मैच के शुरुआती समय में एक समय ऐसा था कि जब भारत 3-1 की बढ़त बना चुका था। लेकिन आखिरी समय में न्यूजीलैंड ने एक गोल और करके धड़कनें बढ़ा दी थी। भारत की रक्षा पंक्ति ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

वहीं बात करें भारतीय निशानेबाजों की

टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत की शुरुआत शनिवार के दिन कुछ अच्छी नहीं रही है। जब अवार्ड की उम्मीद मानी जा रही इलावेनील वालारिवन और अपूर्वा चंदेल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना पाई। पहली बार ओलंपिक में फेल रही दुनिया की नंबर वन निशानेबाज इलावेनील वालारिवन 626.5 के स्कोर के साथ 16वे स्थान पर और अपूर्वा  चंदेला 621,9 अंक के 50 निशानेबाजों में 36 वे स्थान पर रही।

प्रत्येक निशानेबाज को 10-10 शॉट की 6 सीरीज खेलनी थी। चीन की कियान वांग ने इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता। कियान वांग ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ 251.8 स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया है। वही रूसी ओलंपिक समिति की अनास्तासिया गाल्शिना 251.1 स्कोर के साथ रजत और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टीन ने 230.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता ।

Exit mobile version