Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल के प्री वेडिंग फंक्शंस आज से शुरू, देखिए वीडियो
Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर होगी। हाल ही मे सुनील शेट्टी के इस बंगले का वीडियो सामने आया है।
Athiya Shetty KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही शादी करने जा रही है। अथिया क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करेंगी, जिसकी तैयारियां जोरो- शोरो से शुरू हो गई है। अथिया और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर होगी। हाल ही में इस फार्महाउस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा घर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी के प्री वेडिंग फंक्शन आज 21 जनवरी से शुरू होंगे। जानकारी के मुताबिक आज कॉकटेल पार्टी और हल्दी समेत कंई फंक्शन होंगे। वहीं कल यानि 22 जनवरी को अथिया शेट्टी के हाथो में केएल राहुल के नाम की मेहँदी लगेगी।
यह भी पढ़े: केएल राहुल ने खास अंदाज में दी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को जन्मदिन की बधाई, देखिए तस्वीरें
खबरों की माने तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध सकते है। बता दे कि केएल और अथिया की तरफ से या उनकी फैमिली की तरफ से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन बावजूद इसके अथिया और केएल की शादी से जुड़ा कोई न कोई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।