Athiya Shetty और KL Rahul जल्द माता-पिता बनने की खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस Athiya Shetty और क्रिकेटर KL Rahul जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही माँ बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। बता दे कि अथिया ने जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी की थी। वहीं शादी के करीब दो साल बाद एक्ट्रेस ने खुशखबरी सुनाई है।

जल्द पेरेंट्स बनेंगे Athiya Shetty और KL Rahul

दरअसल हाल ही में केएल और अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस कपल ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है, “हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है।”  इसके साथ ही 2025 लिखा है और बच्चे के पैरों के निशान भी बने हुए है।

अथिया और राहुल के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके बच्चे का जन्म अगले साल होने वाला है। ऐसे में इस खूबसूरत कपल के लिए साल 2025 खुशियों से भरा होने वाला है।

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

वहीं जैसे ही अथिया और राहुल ने अपने जल्द ही पेरेंट्स बनने की जानकारी शेयर की है, तभी से उन्हें बधाइयां देने वालों का ताँता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे है। धनाश्री वर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई।’ शिबानी दांडेकर ने लिखा, ‘बधाई हो, मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूँ।’ इसके अलावा भी वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, सुनील शेट्टी, मृणाल ठाकुर और कियारा अडवाणी सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

2023 में हुई थी शादी

बता दे कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीँ शादी से पहले इस कपल ने करीब दो सालों तक एक दूसरे को डेट किया था।

यह भी पढ़े : Athiya Shetty के बर्थडे पर KL Rahul ने लुटाया प्यार, पापा सुनील शेट्टी ने भी बचपन की तस्वीरें शेयर कर दी बधाई 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top