Athiya Shetty और KL Rahul की शादी को 2 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पति को विश किया है।
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty ) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। बता दे कि अथिया ने साल 2023 में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी की थी। वहीं आज 23 जनवरी को इस कपल की शादी को 2 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर अथिया ने कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करे हुए अपने पति को विश किया है।
दरअसल हाल ही में अथिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में उन्हें अपने पति को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। जबकि एक अन्य फोटो में दोनों अपनी शादी की रश्म निभाते नजर आ रहे है। इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए अथिया ने लिखा, ‘मेरे फॉरएवर को दूसरी सालगिरह मुबारक हो।’ इसके साथ ही उन्होंने कंई इमोजी भी लगाई है।
अथिया के पेरेंट्स और भाई अहान शेट्टी ने भी दूसरी एनिवर्सरी पर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी और दामाद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी मेरे बच्चों। खुश रहो।’ अथिया की मॉम ने भी उनकी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी मेरे प्यारों।’
बता दे कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है। इस कपल ने नवंबर 2024 में एक पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशखबरी दी थी। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनका क्यूट सा बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
Tanvi Geetha: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने… Read More
Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा… Read More
Demonetisation Legal : पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 अचानक नोटबंदी का एलान किया… Read More
Tunisha sharmas सुसाइड केस में आज शिजान खान की माँ और बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस… Read More
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More