नाबालिग भतीजे संग शारीरिक संबंध बनाकर बुआ ने दिया बच्चे को जन्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

16 साल के भतीजे संग यौन संबंध बनाकर बेटी को जन्म देने वाली शादीशुदा बुआ को पोक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। देहरादून पोक्सो अदालत की जज ने आरोपी महिला पर 10 हजार रुपए का दंड  भी लगाया।

उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेली बुआ ने अपने नाबालिग भतीजे को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं महिला अपने भतीजे को उसके घर से भगाकर ले गई और उसके साथ यौन संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसे कोर्ट ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई।

बसंत विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई

सहायक सरकारी वकील अल्पना थापा ने बताया कि इस घटना को लेकर 05 जुलाई 2022 को नाबालिग लड़के की मां ने बसंत विहार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने कहा था कि उसके पति की बहन ससुराल में अनबन के चलते पिछले छह महीने से मायके में रह रही है। इसी दौरान उसने ( बुआ ) उसके बेटे संग शारीरिक संबंध बनाए।

नाबालिग को लेकर घर से लापता हुई बुआ

महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी ननद उसके बेटे को लेकर लापता हो गई थी। जब वापस लौटी तो गर्भवती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ( यह मामला 9 जुलाई 2022 का है। )

गर्भवती होने चलते आरोपी महिला को 2 जनवरी 2023 को अदालत से जमानत मिल गई थी। बेल के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए टेस्ट में पता चला कि बच्ची पीड़ित बालक से है। लेकिन अदालत में ट्रायल पर आया नाबालिग लैंगिक हमले के आरोप से पलट गया।

आरोपी महिला को अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

अदालत में पीड़ित लड़के ने कहा कि उसने अपनी बुआ के साथ सहमति से संबंध बनाए थे। लड़के के ब्यान के बाद बुआ को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

तकनीकी आधार पर सुनाई सजा

कोर्ट में नाबालिग के मुकरने के बाद अदालत ने तकनीकी सबूतों के आधार पर अपना फैसला सुनाया। लड़के ने अपने ब्यान में कहा था कि उसके घर वाले बुआ को घर में नहीं रखना चाहते थे। इसलिए ये केस दर्ज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पहले से ही पांच बच्चों की मां है। वह अपने पति से अनबन के कारण अपने मायके में रहने लगी थी। जहां उसने अपने भतीजे संग यौन संबंध बनाकर छठवीं बच्ची को जन्म दिया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9075 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन