Site icon 4PILLAR.NEWS

अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी संग रचाई शादी

Avika Gor Married Milind Chandwani

Avika Gor Married Milind Chandwani: बालिका वधु फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शादी रचा ली है।

अविका गौर का विवाह

टीवी शो बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Avika Gor ने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) संग विवाह कर लिया है। यह शादी “पति पत्नी और पंगा” के सेट पर लाइव टेलीकास्ट हुई। शादी की तैयारियां नवरात्रि के दौरान शुरू हुई। 25 सितंबर को अविका गौर की हल्दी और मेहँदी सेरेमनी की रस्में हुई। अविका ने मेहँदी से अपने हाथों पर सुसराल वालों के नाम लिखवाए। दूसरे हाथ पर अपने परिवार वालों के नाम लिखवाए।

Avika Gor Married Milind Chandwani

अविका गौर और बॉयफ्रेंड मिलिंद की लव स्टोरी 2019 में शुरू हुई थी। इस वर्ष दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 2020 में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। अविका ने नवंबर 2020 में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद को इंट्रोड्यूस करवाया। जून 2025 में दोनों की सगाई हुई।

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की उम्र

दोनों की उम्र में करीब छह साल का अंतर है। Avika Gor का जन्म जुलाई 1996 को हुआ। गौर की उम्र 29 वर्ष है। जबकि Milind Chandwani की उम्र 35 वर्ष के करीब है। अविका ने कहा कि मिलिंद का सपोर्ट उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा है। शादी के बाद अविका गौर सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए नजर आई।

मिलिंद और अविका की शादी में आए खास मेहमान

इस शादी में टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से प्रमुख नाम नाम निचे दिए गए हैं।

मिलिंद अपनी शादी के लिए स्कूटर पर पहुंचे और भांगड़ा किया। मिलिंद के डांस ने शादी में समा बांध दिया।

अविका गौर का करियर

अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की। उन्होंने बालिका वधु और ससुराल सिमर का जैसे धारावाहिकों में शानदार अभिनय कर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ब्लडी इश्क और उमापति जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए। अविका गौर एकता कपूर के नागिन 7 में नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version