Ayesha Jhulka:आयशा झुल्का ने नब्बे के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने आमिर खान सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं संग काम किया है। अब एक्ट्रेस का एक फनी वीडियो सामने आया है।
फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से फेमस हुई एक्ट्रेस आयशा झुल्का अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मो में काम कर चुकी है।
हालांकि, आयशा झुल्का अब फिल्म इंडस्ट्री से दुरी बनाए हुए है। अब अभिनेत्री गोवा में एकांत की जिंदगी जी रही है। आयशा झुल्का अब फिल्मों में तो नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुडी रहती है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए आपने वीडियो और फोटोज साझा करती रहती है।
आयशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह मजाक करती हुई नजर आ रही है। दरअसल, उन्होंने गुरूवार के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
आयशा झुल्का ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” क्रेजी गर्लफ्रेंड अलर्ट। ” इस वीडियो में एक्ट्रेस का फनी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आयशा झुल्का ने कहा,” अभी जिंदा हूं तो बात कर लिया करो , अगर मरने के बाद मैंने बात करनी शुरू कर दी ना, तो ताबीज बनवाते फिरोगे। ”
अभिनेत्री के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। अभिनेता राकेश रोशन ने कमेंट में ‘हा हा’लिखा है। दूसरे एक यूजर ने लिखा ‘क्या शॉट दिया है मैडम।’ इस तरह और भी काफी लोग झुल्का के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें, आयशा झुल्का का नाम बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चूका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयशा झुल्का, अक्षय कुमार को बहुत पसंद करती थी। दोनों की निजी जिंदगी के बहुत चर्चे होते थे।
आयशा झुल्का खिलाडी, दलाल, दिल की बाजी, जय किशन , वक्त हमारा है और कुर्बान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More