Ayush Mhatre को BCCI ने ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अंडर-19 Team कप्तान नियुक्त किया है। विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है।
Ayush Mhatre बनें अंडर 19 टीम कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है। जिसमें आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इसमें 16 टीमें चार ग्रुप में विभाजित होंगी, उसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल (हरारे में) होगा। भारत को ग्रुप A में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है।
Ayush Mhatre क्यों दी गई कप्तानी
आयुष म्हात्रे पहले से ही अंडर-19 टीम के नियमित कप्तान हैं। उन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप 2025 (दुबई में) में भारत की कप्तानी की। जहां टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन पाकिस्तान से हार गई। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम लीड की थी। विहान मल्होत्रा भी एशिया कप में उप-कप्तान थे और IPL में RCB द्वारा खरीदे गए हैं।
साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हैं आयुष और विहान
हालांकि, दोनों खिलाड़ी (Ayush Mhatre and Vihaan Malhotra0 कलाई की चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे (3 वनडे मैच, जनवरी 2026 में) से बाहर हैं। इस दौरे पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है (उप-कप्तान: आरोन जॉर्ज)। म्हात्रे और मल्होत्रा BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं और वर्ल्ड कप के लिए फिट होने की उम्मीद है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
- कप्तान: आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)
- उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

- अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन
यह टीम अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते स्टार शामिल हैं। भारत इस टूर्नामेंट में 5 बार चैंपियन रह चुका है और इस बार भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
- Cricket News:BCB को ICC ने झटका दिया, आईसीसी ने बांग्लादेश को कहा; भारत्त आकर मैच खेलने होंगे, वर्ना …
- BCCI ने KKR से Mustafizur Rahman को रिलीज करने का दिया आदेश
- Under 19 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल, टीमें और फाइनल मैच समेत विस्तृत विवरण






