4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

Badaun Murder Case : साजिद से कोई दुश्मनी नहीं थी, 5 हजार की मदद भी की, उसने दो मासूमों को क्यों मारा, पुलिस ने किए कई खुलासे

Badaun Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं में मगलवार शाम को दो मासूमों के मर्डर के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि यूपी पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ही आरोपी मोहम्मद साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि साजिद की मृतक के परिवार वालों के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उल्टा परिवार ने उसकी मदद भी की थी। साजिद ने घर आकर पैसे मांगे, चाय पी और दो बच्चों का गला रेत कर हत्या कर दी।

Badaun Murder Case: विनोद सिंह ने कहा कि आखिर साजिद ने ऐसा क्यों किया, समझ नहीं आ रहा

विनोद सिंह ने कहा उन्हें अब तक समझ में नहीं आ रहा कि साजिद ने उसके बेटों की हत्या क्यों की है। उसने मेरी पत्नी से 5000 मांगे थे। पत्नी ने उसे पैसे दिए। विनोद सिंह ने कहा ,” उसने मेरे घर आकर मेरी पत्नी से कहा कि भाभी पांच हजार रुपए दे दो, मेरी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है, वो अस्पताल में है। मैंने अपनी पत्नी को फोन पर पैसे देने की बात की। पैसे लेने के बाद साजिद ने मेरे बड़े बेटे से पानी मांग कर पिया। वह छोटे बेटे को पार्लर दिखाने के लिए ले गया और इसी दौरान बच्चों को मार दिया। फिर उसने मेरी पत्नी से कहा कि उसका काम पूरा हो गया है। ”

साजिद के भाई जावेद का पकड़ा जाना जरूरी है , ताकि पता चल सके कि दोनों बच्चों की हत्या क्यों की है। उसने ऐसा क्यों किया ? साजिद ने किसी दूसरे के इशारे पर तो ये काम नहीं किया ? साजिद के एनकाउंटर के बाद उसके भाई जावेद का जिंदा पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।

वहीं, मृतक बच्चों की दादी ने भी इसी तरह का बयान दिया है। दादी ने कहा कि दोनों आरोपी उनके परिचित थे। उनके साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।

यूपी पुलिस ने किए कई खुलासे

पुलिस के अनुसार, आरोपी साजिद ने विनोद सिंह के 13 साल के बेटे आयुष और 7  साल के बेटे आहान की हत्या कर दी है। पुलिस इस  हत्याकांड की जांच कई एंगल से कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने अंधविश्वास के चलते दोनों बच्चों की हत्या की। बताया जा रहा है कि साजिद तांत्रिक विद्या करता था। बरेली पुलिस रेंज के आईजी राकेश कुमार ने समाचर एजेंसी एएनआई को बताया कि आरोपी ने तंत्र मंत्र की वजह से हत्याएं की हैं या नहीं इसकी जांच की जाएगी।

ये हो सकती है दूसरी वजह

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों की मां ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जावेद का सैलून विनोद के घर ही सामने था। अब सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या ब्यूटी पार्लर रंजिश का कारण था। या फिर कोई लेनदेन का विवाद था। हालांकि परिवार किसी तरह की रंजिश की बात से इंकार कर रहा है।

आरोपी जावेद यूपी पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया।

बच्चों की हत्या के बाद आरोपी जावेद जंगल की तरफ भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस पर हमले की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर वहां पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी।

बता दें, यह पूरी घटना यूपी के बदायूं के पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाली बाबा कॉलोनी की है। जहां मंगलवार शाम को साजिद अपनी नाई की दूकान के सामने रहने वाले विनोद सिंह के घर पैसे मांगने के लिए गया। विनोद की पत्नी से पैसे लेने के बाद साजिद ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। जावेद ने विनोद के तीसरे बेटे को भी मारने की कोशिश की थी लेकिन वह वहां से अपनी जान बचा कर भागने में कामयाब हुआ और चिल्ला चिल्लाकर आसपास के लोगों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने जावेद का सैलून आग के हवाले कर दिया।

Holi Dance Video : दिल्ली मेट्रो में अश्लील होली डांस करने वाली लड़कियों का एक और वीडियो वायरल, नोएडा पुलिस ने ठोका मोटा जुर्माना फिर भी हरकतों से नहीं आईं बाज

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *