Holi Dance Video : दिल्ली मेट्रो में अश्लील होली डांस करने वाली लड़कियों का एक और वीडियो वायरल, नोएडा पुलिस ने ठोका मोटा जुर्माना फिर भी हरकतों से नहीं आईं बाज

Holi Dance Video : दिल्ली मेट्रो में होली के मौके पर अंग लगा दे गाने पर अश्लील डांस करने वाली एक लड़की का नाम प्रीती मौर्य है। प्रीती मौर्य ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।

हाल ही में दिल्ली मेट्रो में एक होली अश्लील डांस वीडियो वायरल हुआ था। जिसको खुद दिल्ली मेट्रो ने डीपफेक एआई वीडियो बताकर पल्ला झाड़ लिया था। अब दोनों महिलाओं का एक और अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों लड़कियां संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला ‘ के गाने ‘अंग लगा दे रे’ पर अश्लील डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां एक दूसरे को रंग लगाते हुए अंतरंग इशारे करती हुई नजर आ रही हैं। कभी एक लड़की दूसरी लड़की के ऊपर लेटने का पोज देती है तो कभी दूसरी लड़की पहले वाली के ऊपर सोने का अभिनय करती है। इस दौरान दोनों लड़कियां एक दूसरे को रंग लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैक ग्राउंड में ‘रंग लगा दे रे ‘ गाना बज रहा है। इस पहले नोएडा पुलिस लगा चुकी है जुर्माना।

नोएडा पुलिस ने अश्लील रील बनाने वाली लड़कियों पर लगाया जुर्माना

होली के मौके पर एक अश्लील रील काफी वायरल हुई। जिसमें एक लड़का स्कूटी चला रहा है और दो लड़कियां पीछे बैठी हुई नजर आ  रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां एक दुसरी के सामने बैठी हैं और रंग लगाते हुए अश्लील हरकतें कर रही हैं। लड़का सड़क पर स्कूटी चलाता रहता है और लड़कियां एक दूसरे को रंग लगाते हुए अश्लील इशारे करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में भी संजय लीला भंसाली की हिंदी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला  रामलीला का गाना बज रहा है। यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इंटनेट यूजर्स ने इसे घृणित बताया।

कुछ लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर पर नोएडा पुलिस को टैग कर सख्त एक्शन लेने की मांग की। अश्लील वीडियो के खिलाफ लोगों की मांग को देखते हुए नोएडा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और शिकायत का संज्ञान लेते हुए यातायात के नियमों के उल्लंघन के लिए संबंधित वाहन यानि स्कूटी के खिलाफ ई-चालान के जरिए 33,000 का जुर्माना लगाया।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो में भी किया था कुछ ऐसा ही डांस

Delhi Metro Dance Video : इससे पहले इन्ही दोनों लड़कियों ने चार दिन पहले दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस कर सनसनी फैला दी थी। गाना वही था, डांस मूव्स अलग थे। जिसमें दोनों लड़कियों का चेहरा होली के गुलाल से सना हुआ था। दोनों एक दूसरे के ऊपर लेटने का अभिनय कर रही थीं। चलती मेट्रो ट्रेन में महिलाओं का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो क्रिएटर्स और और अभिनय करने वाली लड़कियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए दिल्ली मेट्रो प्रशासन को शिकायत की।

दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन का वीडियो को लेकर जवाब

दिल्ली मेट्रो ने अपने जवाब में इस अश्लील वीडियो की प्रमाणिकता पर संदेह जताया था। मेट्रो ने कहा कि हो सकता है कि यह वीडियो डीपफेक एआई द्वारा बनाया गया हो। दिल्ली मेट्रो ने शनिवार के दिन एक आधिकारिक ब्यान में कहा,” प्रथम दृष्टया, मेट्रो के अंदर इस वीडियो की शूटिंग की प्रमाणिकता भी संदिग्ध लगती है। हो सकता कि इस वीडियो को बनाने के लिए डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया होगा। ”

डीएमआरसी ने इस वीडियो की निंदा करते हुए यात्रियों से अनुरोध किया कि ऐसी सामग्री न बनाएं जिससे दूसरे यात्रियों को असुविधा हो। DMRC ने कहा कि हमने यात्रियों के बीच जागरूकता लाने के लिए कई अभियान चलाए हैं। मेट्रो ने यात्रियों से गलत रील न बनाने का भी आग्रह किया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री