अंधविश्वास के चलते कम पानी पर चलती हुइ महिला को नर्मदा माता समझ बैठे लोग, जब सच्चाई का पता चला तो पकड़ लिया माथा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला को नदी के पानी पर चलता हुआ देखकर लोग उसे नर्मदा माता समझने लगे।लेकिन जब हकीकत का पता चला तो लोगों ने माथा पकड़ लिया।

कहते हैं अंधविश्वास ही एक ऐसा विश्वास है जिसपर सबसे ज्यादा विश्वास किया जाता है।ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जहां एक महिला को नदी के पानी चलता हुआ देखकर लोग उसे नर्मदा माता समझने लगे। घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। यहां तक देश के कई बड़े न्यूज़ चैनल ने महिला का वीडियो चलाकर इसे चमत्कार बताया। लेकिन महिला ने खुद इस बात का खंडन किया और मामले की सच्चाई बताई।

पानी पर चलती हुई महिला का वीडियो इतना वायरल हुआ कि जबलपुर के स्थानीय प्रशासन की नाक में दम हो गया। अफवाह के बाद वहां भारी  संख्या में लोग जमा होने लगे। प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने में लग गया।

दरअसल, वीडियो में ऐसा लग रहा था कि महिला पानी पर चल रही है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 51 वर्षीय महिला को नर्मदा देवी का नाम दे दिया गया। दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। लेकिन जब बाद में महिला ने खुद हकीकत बताई तो लोगों ने सर पकड़ लिया।

क्या है मामला ?

दरअसल, महिला का नाम ज्योति बाई रघुवंशी है। वह जबलपुर के नर्मदापुरम की रहने वाली है। वह करीब एक साल पहले अपने परिवार वालों को बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि कोई चमत्कार नहीं है, वह कम पानी पर चल रही थी। नर्मदा नदी में नहाने के बाद वह पूजा पाठ करती है, समय लगने की वजह से उसके कपड़े सुख जाते हैं।

नर्मदा घाट पर भारी भीड़ और लोगों के अंधविश्वास को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिवार वालों के पास पहुंचा दिया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9010 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “अंधविश्वास के चलते कम पानी पर चलती हुइ महिला को नर्मदा माता समझ बैठे लोग, जब सच्चाई का पता चला तो पकड़ लिया माथा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री