Press "Enter" to skip to content

बादशाह ने शेयर की “बचपन का प्यार गाने” से रातोंरात फेमस हुए सहदेव के साथ तस्वीर, क्या सहदेव के साथ नए म्यूजिक एल्बम की तैयारी में हैं बादशाह 

Last updated on 07/08/2023

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने “बचपन का प्यार फेम”सहदेव के साथ तस्वीर शेयर की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई  है।

मशहूर सिंगर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से “बचपन का प्यार”गाने से रातोंरात  स्टार बने सहदेव के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बादशाह के साथ सहदेव खड़े हैं। तस्वीर में सहदेव काफी कूल अंदाज में नजर आ रहें हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा “बचपन का प्यार” जल्द आ रहा है। बादशाह के इस कैप्शन से तो यही समझ आ रहा है कि बादशाह 10 साल के सहदेव डर्डो के साथ इस गाने को रीक्रिएट करके जल्द ही रिलीज करेंगे।

बादशाह की इस पोस्ट पर कंई लोग कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहें हैं। एक यूजर ने लिखा,”वाह…. इसके लिए धन्यवाद पाजी।  आपका दिल बहुत बड़ा है।

कौन है ये बच्चा सहदेव

बादशाह के साथ तस्वीर में नजर आ रहे इस बच्चे का नाम सहदेव है। जोकि छतीससगढ़ के सुकमां जिले के रहने वाले है। इस बच्चे का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में ये बच्चा स्कूल यूनिफार्म में “बचपन  का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” गाना गाते हुए नजर आ रहा है।  इस वीडियो को लोगो द्वारा खूब पसंद किया गया, जिसकी वजह से ये बच्चा रातोंरात स्टार बन गया।

“बचपन का प्यार” ओरिजनल गाने को साल 2018 में रिलीज किया गया था। लेकिन सहदेव द्वारा गाये जाने के बाद इस गाने की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि आम लोगो के साथ-साथ कंई सेलिब्रिटी भी इस गाने पर वीडियो बना चुके हैं।

More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *