Site icon 4PILLAR.NEWS

बाहुबली प्रभास ने घुटनों के बल बैठकर कृति सेनन किया प्रपोज, जल्द करने वाले हैं सगाई

Prabhas Proposes Kriti: प्रभास ने कृति सेनन किया प्रपोज

Prabhas Proposes Kriti:साउथ के सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार आदिपुरुष फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं।

Prabhas Proposes Kriti: प्रभास ने घुटनों के बल बैठकर कृति सेनन किया प्रपोज

पौराणिक घटनाओं की कहानी के आधार पर बन रही फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी हैं। अभिनेता वरुण धवन ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा कि जल्द ही दोनों एक दूसरे के होने वाले हैं।

पिछले काफी दिनों से प्रभास और कृति सेनन के अफेयर की खबरें चल रही हैं। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ( Varun Dhawan ) ने इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। धवन ने इशारों ही इशारों में कृति सेनन और प्रभास के रिलेशनशिप की बात कही है।

मुंबई से बाहर का कोई है जो कृति सेनन के दिल में है

एक रियलिटी शो में वरुण धवन ने कहा कि मुंबई से बाहर का कोई है जो कृति सेनन के दिल में है। वो अभी दीपिका के साथ शूटिंग में बीजी है। जिसके बाद प्रभास फैंस को इस बात का अंदाजा लगाने में कोई दिक्क्त नहीं हुई की धवन किसके बारे में बात कर रहे हैं। प्रभास और दीपका फिल्म ‘प्रोजेक्ट के.’ में काम कर रहे हैं। इसी बीच यह भी कहा गया की बाहुबली फेम प्रभास और कृति सेनन जल्द ही सगाई करने वाले हैं।

आदिपुरुष के सेट पर प्रभास ने किया था प्रपोज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष के सेट पर कृति सेनन को घुटनों के बल पर बैठकर प्रपोज किया था। जिसके बाद सेनन ने हाँ कर दी थी। दोनों के परिवार वाले भी उनके रिश्तों को लेकर खुश हैं। प्रभास और कृति अपने रिश्ते को एक कदम आगे और ले जाना चाहते हैं। दोनों आदिपुरुष फिल्म के रिलीज के बाद सगाई करनी वाले हैं।

करण जौहर के शो में हुआ था खुलासा

प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप के बारे में उस समय खुलासा हुआ था जब कृति सेनन ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी। शो में एक सवाल के दौरान कृति ने प्रभास को फोन मिलाया था। जिसके बार प्रभास ने कहा था ‘ हे करण ये मैं हूं।’इसके अलावा एक इंटरव्यू में भी कृति सेनन ने कहा था कि वह प्रभास के साथ शादी करना चाहती है।

आदिपुरुष की रिलीज डेट

फिल्मकार ओम राउत के निर्देशन में बन रही आदिपुरुष फिल्म जून 2023 में रिलीज होगी। पहले इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख जनवरी 2023 निर्धारित की गई थी।

Exit mobile version