अक्षय कुमार की वजह से भारती सिंह को कपिल शर्मा शो पर लगाना पड़ा पोछा तो कृष्णा अभिषेक ने भी लगाया झाड़ू – देखिये मजेदार वीडियो
द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से सबको हँसाने के लिए टीवी पर वापिस आ चूका है। शो पर पहले दिन अजय देवगन और नोरा फतेही मेहमान बनकर आये थे।
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ एक बार फिर से दर्शको का मनोरंजन करने के लिए एकदम तैयार है। शो के पहले दिन अजय देवगन और नोरा फतेही मेहमान बनकर आये थे। अगले दिन शो पर अक्षय कुमार अपनी ‘बेल बॉटम’ की टीम के साथ आने वाले थे। अक्षय कुमार के आने की बात सुनकर कपिल और उनकी टीम का जो हाल हुआ उसी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।
अक्षय कुमार के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि अक्षय समय के कितने पाबंद है। वे अपने हर काम को समय पर करना पसंद करते हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे दिखाया गया है कि अक्षय कुमार के आने से पहले सेट कैसे जल्दी-जल्दी तैयार किया गया।
भारती को लगाना पड़ा पोछा और कृष्णा को झाड़ू
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय के आने तक सेट तैयार नहीं था और टीम के हरेक मेंबर को कुछ न कुछ काम करना पड़ता है। भारती सिंह जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरती हैं टीम का एक मेंबर उन्हें बताता है कि अक्षय कुमार आ गए है और सेट अभी भी तैयार नहीं है।
टीम मेंबर उन्हें पेंट का एक डिब्बा पकड़ा देता है और भारती वहीं पेंट करने लग जाती है। बाद में भारती पोछा लगते हुए भी नजर आती है। उनके साथ कृष्णा अभिषेक भी नजर आते है जो झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहें हैं।
यहाँ देखिये उनका ये मजेदार वीडियो
कपिल शर्मा शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को बड़े ही फनी अंदाज में शूट किया गया है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।