Benjamin Netanyahu died in the Iran war

बेंजामिन नेतन्याहू की हुई ईरान युद्ध में मौत, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह

Benjamin Netanyahu died in the Iran war: ईरान युद्ध में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह पूरी तरह से जूठी खबर है।

Benjamin Netanyahu की मौत की अफवाह कैसे फैली ?

  • इजराइल ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण दोनों देशों में तनाव बहुत ज्यादा है।
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामेनेई की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
  • इस हमले के जवाब ईरान ने मिसाइल हमले किए। जिसमे IRGC ने दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू और IDF एयरफोर्स कमांडर के ठिकानों पर खैबर मिसाइलों से हमला किया।
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि नेतन्याहू की मौत हो गई है।
  • इसके अलावा कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि इजराइली पीएम देश छोड़कर भाग गए हैं और वे जर्मनी पहुंच गए हैं। ये एक अफवाह है।

Benjamin Netanyahu की मौत की पुष्टि नहीं हुई

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह क्लासिक युद्ध कालीन गलत सुचना का मामला है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और आधिकारिक स्रोतों ने स्पष्ट किया :

  • 1 मार्च 2026 को नेतन्याहू ने तेल अवीव में डिफेंस मिनिस्टर, IDF चीफ ऑफ़ स्टाफ और मोसाद डायरेक्टर के साथ बैठक की। जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।
  • उन्होंने ईरान पर हमले तेज करने की घोषणा की।
  • इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स, WION, AL Bawaba और इजिप्ट इंडिपेंडेंट जैसे  विश्वनीय मीडिया ने इन अफवाहों को फेक बताते हुए फैक्ट चेक किया।
  • विकिपीडिया और अन्य स्रोतों ने भी Benjamin Netanyahu को अभी तक इजराइल के पीएम के रूप में सूचीबद्ध किया हुआ है। उनकी मौत की कोई खबर नहीं है।
  • ईरानी मीडिया के दावों को इजराइल ने ख़ारिज किया है।  अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली है कि नेतन्याहू पर हमला हुआ या उनकी मौत हो गई है।

क्यों फैलती हैं ऐसी खबरें/अफवाहें

युद्ध के समय में दुश्मन पक्ष की मौत और घायल होने की खबरें तेजी से फैलती हैं। ऐसा दुश्मन देश या उसके समर्थकों का मनोबल गिराने के लिए किया जाता है। ख़ामेनेई की मौत के बदले की भावना से ऐसी अफवाहें उडी, लेकिन तथ्य अलग हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबर फेक है। वे सुरक्षित और सक्रिय हैं। इजराइली मीडिया जैसे टाइम्स ऑफ़ इजराइल ने उनके स्वस्थ होने की पुष्टि की है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top