Shree Charani और Harshit Rana वार्षिक नमन अवॉर्ड समारोह में Best International Debut Award पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में इस समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 2024-25 सीजन के सर्वश्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय डेब्यू पुरस्कार वितरित किए गए।
Shree Charani और Harshit Rana को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय डेब्यू अवॉर्ड
यह अवॉर्ड उन क्रिकेट खिलाडियों को दिया जाता है जिन्होंने ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में असाधारण प्रदर्शन किया हो। श्री चरणी और हर्षित राणा दोनों ही गेंदबाज हैं। दोनों ने डेब्यू पर ही इतिहास रच दिया। नमन अवार्ड समारोह में शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन डेब्यू कैटेगिरी में हर्षित राणा और एन श्री चरणी चर्चा में रहे। हर्षित राणा चोट के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। फिर भी BCCI ने उनके डेब्यू को सराहा।
Shree Charani: डेब्यू रिकॉर्ड और प्रदर्शन
- WODI Debut: 27 अप्रैल 2025 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ, ODI ट्राई सीरीज
- T20I डेब्यू : 28 जून 2025 नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ
श्री चरणी के डेब्यू रिकॉर्ड
श्री चरणी टी20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाडी बनी। नंबर एक पर श्रवंती नायडू हैं। उनकी एयर स्पिन और कंटोल को काफी सराहा गया। यह अवार्ड उनके शानदार शुरुआत के लिए दिया गया।
Harshit Rana : डेब्यू रिकॉर्ड और प्रदर्शन
हर्षित राणा का टेस्ट डेब्यू :उन्होंने नवंबर 2024 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की पहली पारी में 3/48 का स्कोर किया। राणा ने ऑस्ट्रेलिया को 104 पर आल आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टेविस हेड का विकेट अहम लिया था।
हर्षित राणा का T20I डेब्यू : उन्होंने 31 जनवरी 2025 को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए। इस मैच में वे शिवम दुबे की जगह खेले थे। वे पूर्ण सदस्य देशों में मिड-मैच डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर बने।
हर्षित राणा का ODI डेब्यू : हर्षित ने 6 फरवरी 2025 को नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। जहां उनका स्कोर 3/53 का था। शुरुआत में 26 रन खाए लेकिन वापसी कर इंग्लैंड को 248 पर समेटने में मदद की। उन्हें इन प्रदर्शनों के लिए बेस्ट डेब्यू पुरस्कार मिला।
भारतीय टीम के राइजिंग स्टार
श्री चरणी और हर्षित राणा भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे हैं। हर्षित पेस अटैक में नई ऊर्जा और श्री स्पिन में मास्टर हैं। दोनों को नमन अवार्ड मिलना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

