
Bhagwant Action: जनवरी 2022 में पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मामले पर भगवंत मान सरकार ने जांच कमेटी बनाई है। सीएम भगवंत मान ने तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय सहित 9 आला अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
Bhagwant Action:पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर एक्शन में भगवंत मान सरकार
5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में उस समय सेंध लग गई थी जब वे पंजाब के हुसैनीवाला की यात्रा पर थे। उस समय प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण उनका काफिला लगभग 20 मिनट तक एक फ्लाई ओवर पर अटक गया था।
9 पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश
पंजाब यात्रा के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर एक बड़े राजनीतिक घमासान के लगभग एक साल बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय सहित 9 पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
पंजाब सरकार ने इंदरबीर सिंह, तत्कालीन डीआईजी, फिरोजपुर रेंज और हरमनदीप सिंह हंस, तत्कालीन एसएसपी फिरोजपुर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है। मान सरकार ने जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली एक जांच कमेटी का गठन किया है।
पीएम मोदी के पंजाब में काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोका
बता दें, जिस समय पीएम मोदी के पंजाब में काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोका था ,उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे। उसी समय देश भर किसान आंदोलन भी चल रहा था। देश भर के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। हालांकि, बाद में पीएम मोदी ने किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों पर रोक लगा दी थी।