Site icon 4PILLAR.NEWS

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में मिला शव 

Akanksha Dubey ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, होटल में मिला शव 

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा का शव वाराणसी के एक होटल से मिला है।

Akanksha Dubey ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में मिला शव

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस का शव वाराणसी के एक होटल से मिला है। बता दे कि आकांक्षा की उम्र केवल 25 वर्ष थी। उनके यूं अचानक सुसाइड कर लेने की खबर पर कोई भी विश्वाश नहीं कर पा रहा है।

शैलेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जानकारी के मुताबिक आकांक्षा ने बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा रात को ही शूटिंग के बाद होटल पहुंची थी। हालाँकि आकांक्षा ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

आकांक्षा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 21 अक्टूबर 1997 को हुआ था

बता दे कि आकांक्षा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 21 अक्टूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा को शुरू से ही एक्टिंग और डांस का खूब शौक था।  उन्होंने बेहद ही कम समय में अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली थी। बता दे कि शुरू में वे टिकटॉक वीडियो बनाया करती थी लेकिन साल 2019 में उन्हें ‘मेरी जंग मेरा फैंसला’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आए थे।

आकांक्षा ने एक वीडियो शेयर किया था

आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोवर है। उनका आखिरी पोस्ट भी केवल 18 घंटे पुराना है। आकांक्षा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे डांस करते हुए नजर आ रही है।

Exit mobile version