Big Four snakes :भारत में सांपों की करीब 400 प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से करीब 60 सांप जहरीले होते हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक Big Four होते हैं।
Big Four snakes: सबसे ज्यादा खतरनाक चार सांप
भारत में अलग अलग तरह के सांपों की करीब 400 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से अधिकतर सर्प कम घातक होते हैं। बिग फोर नामक सांप (Big Four snakes) सबसे खतरनाक होते हैं। इन चार में से अगर कोई विषधर की इंसान को काट ले तो ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकता है। ये सांप सबसे ज्यादा घातक माने जाते हैं क्योंकि इनकाविष इंसान की नसों को प्रभावित करता है। नीचे की कुछ मुख्य जहरीले सांपों की सूचि दी गई है।
- नाग (Indian Cobra snake): इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। यह फन फैला कर डंक मारता है और काटने पर इंसान को लकवा की समस्या आ जाती है। फौरी इलाज न मिलने पर मौत हो सकती है।
- करैत : ( Common Krait snakes) : यह बहुत जहरीला होता है। रात में विचरण करता है इसके काटने से आदमी लकवाग्रस्त होकर मर जाता है।
- वाईपर: ( Saw Scaled Viper snakes): हेमोटोक्सिक, छोटा लेकिन आक्रामक; रगड़ने पर आवाज करता है।
- बैंडेड करैत : ( Banded Krait snakes) पत्तेदार शरीर, न्यूरोटॉक्सिक विष
सांप कहां रहते हैं ?
ये सर्प मुख्य रूप से जंगलों, खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाते हैं। भारत में सांप काटने से हर साल हजारों लोगों की मौत होती है। इनमें से ज्यादातर की मौत समय पर इलाज न मिलने के कारण होती है।
सांप काटने के बाद देसी और अंगेजी इलाज का तरीके
आधुनिक चिकित्सा: शांत रहें ,कटे हुए अंग को हिलाएं नहीं। पट्टी बांधे। सर्पदंश वाली जगह को न तो काटें और न ही मुंह से चूसें। रोगी को तुरंत अस्पताल ले जाएं। अस्पताल में एंटी वेनम (ASV ) इंजेक्शन लगवाएं। यह इंजेक्शन पॉलिवैलेंट होता है, जो बिग फोर जैसे सांपों के काटने पर बहुत प्रभावी होता है।
देसी तरीके: ये तरीके परंपराओं पर आधारित होते हैं लेकिन वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हैं।
- नीम की पत्तियां: पत्तियों का रस सर्पदंश वाली जगह पर लगाएं या पिलाएं।
- सर्पगंधा (Indian Snakeroot): जड़ का चूर्ण या काढ़ा मरीज को दें। यह जहर के प्रभाव को कम करता है।
पारंपरिक तरीके केवल सहायक हैं, इलाज के लिए एंटी वेनम इंजेक्शन ही मुख्य स्रोत है।
Big Four snakes: जहरीले सांप को कैसे पहचानें
- सिर का अकार: वाईपर जैसे विषधर का सर त्रिकोणाकार का होता है। जबकि गैर जहरीले का सर गोल होता है।
- फन या हुड: कोबरा फन फैलाकर डंक मारता है।
- शरीर के निशान: करैत में काली और सफेद पट्टियां होती हैं।रसेल वाईपर में चेन जैसे निशान होते हैं। सॉ स्केल्ड सर्प छोटा होता है लेकिन रगड़ने पर आवाज करता है।
- आंखें और गड्ढे : पिट वाईपर Snakes की आंखों के बीच गड्ढे होते हैं। दो बड़े दांत होते हैं।
Big Four snakes: सांपों से बचाव के तरीके
जूते पहनें। घर के आसपास साफ सफाई रखें। कंक्रीट के ढेर को समय समय पर हिलाते रहें। रात में निकलते समय टॉर्च और लाठी साथ में रखें।