Sex scandals of Bollywood: बॉलीवुड न केवल अपनी चमक-धमक के लिए जानी जाती है बल्कि इसके पर्दे के पीछे छिपे सेक्स स्कैंडल ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। सेक्स स्कैंडल ने कई सितारों की जिंदगी और करियर को बर्बाद कर दिया।
यहां हम उन पांच सबसे बड़े बॉलीवुड सेक्स स्कैंडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वर्षों तक चर्चा का विषय बने रहे। ये स्कैंडल 2000 दशक के शुरूआती वर्षों के हैं, मोबाइल MMS और मीडिया की पहुंच बढ़ रही थी।
Sex scandals: शाइनी आहूजा रेप केस ( 2009)
यह बॉलीवुड का सबसे शॉकिंग और करियर बर्बाद करने वालों में से एक स्कैंडल था। अभिनेता शाइनी आहूजा, जो ‘गंगाजल’ और ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ जैसी फिल्मों से फेमस हुए थे। उनकी घरेलू नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया। यह घटना जुलाई 2009 की है। जब नौकरानी दावा किया कि शाइनी ने उसे घर पर बुलाकर रेप किया।
शाइनी आहूजा को गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई की एक फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया। जिसके चलते उन्हें एक साल की सजा हुई। हालांकि बाद में नौकरानी ने आरोप वापस ले लिए और कहा कि उसने पैसे के लालच में फंसाया गया। लेकिन कोर्ट का फैसला पलटा नहीं। इस स्कैंडल ने शाइनी का करियर बर्बाद कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिला। हालांकि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री काम मिला। यह समाचार मीडिया में कई महीने चला।
Sex scandals of Bollywood: रिया सेन और अश्मित पटेल MMS (2005)
यह भारत का सबसे बड़ा सेलेब्रिटी एमएमएस स्कैंडल था। जिसने पुरे देश को हिला डाला था। ‘जिस्म’ फेम रिया सेन और मुरदर स्टार अश्मित पटेल का एक इंटिमेट वीडियो लीक हो गया था। जिसमें दोनों बेडरूम में रोमांटिक पलों में दिखे। वीडियो अश्मित ने खुद शूट किया था। जो दोनों के ब्रेकअप के बाद वायरल हो गया था। यह 2005 में लीक हुआ और आम लोगों के मोबाइलों में घुमा। इससे दोनों की इमेज खराब हुई।
रिया सेन ने इसे फेक बताया लेकिन सबूतों के साथ साफ था कि यह असली था। इस स्कैंडल ने बॉलीवुड की प्राइवेसी के मुद्दे उठाए। यह कई महीने तक न्यूज़ चैनलों पर हॉट टॉपिक रहा। अश्मित को इससे उबरने में कई साल लगे। रिया भी कुछ खास नहीं कर पाई।
मीका सिंह और राखी सावंत का ‘किस’ वाला वीडियो (2006)
यह स्कैंडल कमर्शियल है लेकिन विवादास्पद रहा। जो पार्टी से शुरू होकर पुरे भारत में फ़ैल गया। सिंगर मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में ड्रामा क्वीन राखी सावंत को स्टेज पर खींचा और जबरन ‘किस’ कर लिया। किस वीडियो कैमरे में कैद हो गया और MMS के रूप में वायरल हो गया। राखी ने इसे ‘यौन उत्पीड़न’ बताया। राखी ने मीका के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। लेकिन बाद में दोनों के बीच मामला सेट हो गया। यह घटना नवंबर २००६ की है। इसके बाद राखी की पॉपुलरिटी बढ़ गई। यह साल भर चर्चा में रहा।
शाहिद कपूर और करीना कपूर एमएमएस ( 2004)
उस समय के सबसे रोमांटिक जोड़ों में से एक शहीद कपूर और करीना कपूर का एक किसिंग वीडियो लीक होने से बॉलीवुड में सनसनी मच गई। वायरल वीडियो में दोनों एक रेस्त्रां में ‘किस’ करते नजर आए। जो उनके डेटिंग पीरियड का था। यह 2004 में सामने आया और टीवी चैनलों पर ब्रॉडकास्ट हुआ। जिससे प्राइवेसी पर बड़ा सवाल उठा। दोनों ने इसे मॉर्फ्ड बताया लेकिन एक्सपर्ट्स ने असली बताया।
करीना कपूर ने कहा कि यह उनके रिलेशनशिप का निजी पल था। जबकि शाहिद कपूर ने इसे इग्नोर किया। इस स्कैंडल ने दोनों के ब्रेकअप को और स्पॉटलाइट में ला दिया। यह आज भी सबसे चर्चित एमएमएस है।
प्रीति जैन का मधुर भंडारकर पर रेप का आरोप (2004)
यह कास्टिंग काउच का सबसे बड़ा उदाहरण था। जो बॉलीवुड की काली सच्चाई उजागर करने वाला साबित हुआ। मॉडल प्रीति जैन ने फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पर आरोप लगाया था कि 1999 से 2004 तक उन्होंने 16 बार रेप किया। निर्देशक ने शादी करने और फिल्म में मुख्य भूमिका का झांसा दिया।
जुलाई 2004 में प्रीति ने वर्सोवा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जिससे मधुर की आने वाली फिल्म रुक गई। हालांकि जांच में प्रीति के आरोप झूठे साबित हुए। 2012 में रेप चार्ज ड्राप हो गए। 2017 में प्रीति को हत्या की साजिश के लिए 3 साल की जेल हुई।
इन स्कैंडल्स ने न केवल व्यक्तिगत जिंदगियों को प्रभावित किया बल्कि बॉलीवुड की इमेज को भी धूमिल किया। आजकल #MeToo मूवमेंट के बाद ऐसे मामलों में ज्यादा सख्ती होती है।





