Salman 53: सलमान खान ने मनाया 53वां जन्मदिन,जानिए कुछ खास बातें

Salman special: एक्टर सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ। पिता सलीम खान,जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की पटकथा लिखी। सलीम खान ने 1975 में शोले और दीवार और 1978 में डॉन फिल्म की पटकथा लिखी। ये फ़िल्में आज भी फ़िल्मी पर्दे पर अपना जलवा बरकार रखे हुए हैं।

Salman special:  सलमान खान की पहली फिल्म 

सलमान खान को विरासत में ही फ़िल्मी माहौल मिला। सलमान खान ने सबसे पहली फिल्म 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सह-अभिनेता के किरदार से फिल्म नगरी में कदम रखा। उसके बाद दबंग बॉय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान ने ‘मैंने प्यार किया’ से सुर्ख़ियों में आना शुरू किया ये फिल्म प्रशंषको ने खूब सराही। इस फिल्म में सलमान ने अभिनेत्री भाग्यश्री के साथ काम किया। जोकि एक रोमांटिक मूवी है।

भाईजान की फ़िल्में

उसके बाद सल्लू मियां ने अनेकों फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया। जिनमे से उनकी सुपर डुपर फ़िल्में हैं,’सुल्तान,बजरंगी भाईजान,दबंग,प्रेम रतन धन पायो,एक था टाइगर,टाइगर जिंदा है,वेलकम टू न्यूयॉर्क ,किक,रेस3 आदि। फ़िलहाल सलमान खान ‘भारत’फिल्म के शूटिंग में व्यस्त हैं।

दबंग खान 

फिल्मों के साथ साथ वे अपने दबंग अंदाज लिए जाने जाते हैं। राजस्थान के जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सल्लू मियां काळा हिरण शिकार मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। खान साहब पर शराब पीकर मुंबई में हिट एंड रन का केस भी चला।

बुधवार रात को दबंग बॉय सलमान खान ने अपना 53वां जन्मदिन मीडिया के साथ केक काटकर अपने पनवेल फार्म हाउस में मनाया। उसके बाद सलमान खान ने अपने भांजे आहिल को गोद में लेकर केक काटा।

उनके जन्मदिन पर बड़ी बड़ी फ़िल्मी हस्तियां पहुंची। संजय लीला भंसाली,जिमी शेरगिल ,भाई सोहेल खान,भाई अरबाज़ खान ,बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची।

अभिनेता सलमान खान को उनके फैंस सोशल मीडिया पर भी जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। कोई उनकी लंबी उम्र और सेहत की दुवा कर रहा है। कोई उनके पोस्टर और वीडियो पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है।

@BeingSalmanKhan

दबंग सलमान खान को ट्विटर पर 35 लाख से अधिक लोगों ने फॉलो किया हुआ है जबकि वे सिर्फ 23 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। @BeingSalmanKhan उनका ट्विटर अकाउंट है।

जब ऐश्वर्या राय के घर पर आधी रात को पहुंच गए थे सलमान खान, खूब किया था हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *