Blackpink crossed 100 million subscribers on YouTube

Blackpink ने YouTube पर पार किया100 मिलियन सब्सक्राइबर आंकड़ा

Blackpink ने हाल ही में YouTube 100 million subscribers का आंकड़ा पार कर लिया है। यह संगीत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। वे दुनिया की पहली आर्टिस्ट हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है।

Blackpink कौन हैं ?

ब्लैकपिंक  दक्षिण कोरिया का गर्ल ग्रुप है। जिसे YG एंटरटेनमेंट ने बनाया है। इस ग्रुप की शुरुआत 2016 में हुई थी। उनका आधिकारिक डेब्यू 8 अगस्त 2016 को सिंगल एल्बम स्केयर वन के साथ हुआ था। इस ग्रुप की 4 सदस्य हैं।  जिनके नाम निम्नलिखित प्रकार हैं :

  • जिसु : Jisoo लीड सिंगर हैं। वे एक एक्टर भी हैं। जिसु इस ग्रुप की सबसे उम्रदराज सदस्य हैं।
  • जेनी : Jennie मेन रेपर और गायक हैं। वह सबसे पहले YG में ट्रेनी बनीं। उनकी ग्रुप की पहली मेंबर के रूप में पहचान हुई।
  • रोजे : Rose मुख्य गायक और लीड डांसर हैं। वे कोरियन मूल की हैं और न्यूजीलैंड में पली-बढ़ीं हुई।
  • लिसा : Lisa मुख्य नर्तकी और लीड रैपर हैं। वह थाईलैंड से हैं और K-Pop की पहली नॉन कोरियन आइडल हैं जिन्होंने इतनी सफलता पाई है।

Blackpink का मतलब क्या है ?

ग्रुप का नाम Blackpink दो विरोधाभासी रंगो से प्रेरित है। जिसमें ब्लैक मजबूत और पिंक नाजुक पक्ष को दर्शाता है। वे KPop की बिगेस्ट गर्ल ग्रुप हैं। उनके ग्लोबल स्तर पर फैंस की बड़ी संख्या है।उनके म्यूजिक स्टाइल में पॉप, हिप हॉप, EDM और ट्रैप क एलिमेंट्स हैं। जो उन्हें अनोखा बनाते हैं।

Blackpink YouTube चैनल की खासियत

Blackpink crossed 100 million subscribers on YouTubeBlackpink का आधिकारिक यूट्यूब चैनल @Blackpink 28 जून 2016 को लॉन्च हुआ था। यह चैनल मुख्य रूप से डांस वीडियो, म्यूजिक वीडियो, परफॉर्मेंस वीडियो, डांस प्रैक्टिस वीडियो बिहाइंड: द सीन और लाइव सेशंस पर फोकस करता है।

  • ब्लैकपिंक चैनल पर 41.1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। उनके 50 वीडियो ने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार किए हैं। जो केपॉप में एक रिकॉर्ड है।
  • इस यूट्यूब चैनल पर पिछले 12 महीनों में 3.3 बिलियन यूज आए हैं। जिसमें कोरिया, भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, अमेरिका और मैक्सिको जैसे बड़े देशों का योगदान है।
  • यह चैनल आर्टिस्ट चैनल में सबसे ज्यादा सब्स्क्राइब्ड है।
  • इस चैनल को 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स पहुंचने में 9 साल 8 महीने लगे हैं।
  • इस चैनल ने KPop को अंतराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने में बड़ा रोल प्ले किया।
ब्लैकपिंक यूट्यूब चैनल की इनकम कितनी होती है ?

Blackpink YouTube की अनुमानित आय विभिन्न स्रोतों से लगाई जा सकती है। यह विज्ञापनों, व्यूज और सब्स्क्रिप्शन्स पर आधारित है।

ब्लैकपिंक यूट्यूब चैनल की वार्षिक आय 32 करोड़ रुपए के करीब है। इस चैनल की मासिक आय 2.7 करोड़ के करीब है। चैनल की कुल अनुमानित वैल्यू 410 करोड़ रुपए के करीब है। ये आकंड़े CPM पर आधारित हैं। जो देश और व्यूवर्स पर निर्भर करता है। हालांकि, ब्लैकपिंक की कुल कमाई इससे कहीं ज्यादा है। यह यूट्यूब चैनल उनकी आय का एक बड़ा लेकिन एकमात्र स्रोत नहीं है।

Blackpink YouTube चैनल ने इन बड़े सेलेब्रिटीज को पछाड़ा

ब्लैकपिंक ने 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स पहुंचकर सभी आर्टिस्ट चैनल को पीछे छोड़ दिया। वे पहली हैं जो इस स्तर पर पहुंची। यहां 2026 के टॉप चैनल की लिस्ट है।

  1. ब्लैकपिंक : 100 मिलियन
  2. BTS : 82.3 मिलियन
  3. जस्टिन बीबर : 77.1
  4. एमिनेम : 72 मिलियन सब्सक्राइबर्स
  5. एड शीरन : 70 मिलियन
  6. मार्शमेलो : 68 मिलियन
  7. एरियाना ग्रैंड : 65 मिलियन
  8. बिली आईलिश : 60 मिलियन
  9. शकीरा : 58 मिलियन
  10. टेलर स्विफ्ट : 62 मिलियन

Blackpink YouTube चैनल जस्टिन बीबर, एड शिरन, टेलर स्विफ्ट और शकीरा जैसे बड़े नामों को पछाड़कर पर हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top