सुनील शेट्टी से रिपोर्टर ने बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में किया सवाल, तो मिला ये जवाब

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर रिपोर्टर को दिया ज़बरदस्त जवाब।

केएल राहुल के साथ अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर रिपोर्टर पर भड़के सुनील शेट्टी।

भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी सवाल को लेकर पिता और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी रिपोर्टर पर भड़क उठे।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्मों के साथ अपने अंदाज़ से भी लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में जब उनसे उनकी बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो सुनील शेट्टी भड़क उठे।

स्पॉट बॉय की खबर के अनुसार मुंबई में एक इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उनकी बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, साथ ही यह कहा गया कि अगर बेटी के रिलेशनशिप की अफ़वाह सच है तो क्या वह इसको स्वीकार करेंगे। इस पर सुनील शेट्टी ने मीडिया को ज़बरदस्त जवाब दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी से पहले कहा कि क्या वह अपनी बेटी की निजी जिंदगी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे। किस अभिनेता ने ज़बरदस्त जवाब देते हुए कहा ,” मैं रिश्ते नहीं बना रहा हूं। आपको अथिया से पूछना चाहिए।”

सुनील शेट्टी से सवाल किया गया कि अगर अथिया शेट्टी की डेटिंग वाली अफ़वाह सच है तो क्या वह इस रिश्ते को स्वीकार करेंगे?  इस पर उन्होंने जवाब दिया,” आप आओ और मुझे बताओ कि क्या यह सच है। फिर इसपर चर्चा करेंगे” इस प्रकार सुनील शेट्टी ने करारा जवाब देते हुए सबका मुंह बंद कर दिया।

क्रिकेटर केएल राहुल अथिया शेट्टी

आपको बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की एक साथ में एक फोटो वायरल हुई थी। जिसको शेयर करते हुए क्रिकेटर केएल राहुल ने सुनील शेट्टी का डायलॉग लिखा था। फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,” हेलो ,देवी प्रसाद।”

आपको बता दें अथिया शेट्टी ने फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8976 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “सुनील शेट्टी से रिपोर्टर ने बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में किया सवाल, तो मिला ये जवाब

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री