Malaika Video: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया कसरत का वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया कसरत का वीडियो

Malaika Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। छैंया-छैंया गर्ल के वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद और शेयर किए जाते हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर टोटल धमाल मचा रखा है।

Malaika Video मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया कसरत का वीडियो

मलाइका अरोड़ा फिटनेस के मामले में लाखों लोगों की प्रेरणा बनी हुई है। एक्सरसाइज के कारण मलाइका अरोड़ा ने युवा अभिनेत्रियों को भी मात दे रखी है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मलाइका अरोड़ा जिम में घंटों पसीना बहाती है। जिम में मलाइका अरोड़ा कसरत के साथ-साथ एरोबिक और योग भी करती है।

छैंया-छैंया गर्ल

वैसे तो छैंया-छैंया गर्ल अपने खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करती ही रहती है। उनका एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही है। मलाइका के इस वीडियो को अब तक 379,991 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिसिला लगातार जारी है।

लंबू अभिनेत्री

वीडियो में मलाइका अरोड़ा जिस एक्सरसाइज को कर रही है वह इतनी आसान नहीं है। क्योंकि मलाइका लगातार एक्सरसाइज करती रहती है ,इसलिए इस कसरत को भी बड़ी आसानी से कर पा रही है। हालांकि,यह पहली बार नहीं है जब मलाइका इतनी कठोर कसरत कर रही हो। इससे पहले भी लंबू अभिनेत्री ने कई कठोर कसरत के वीडियो शेयर किए हैं।


अभिनेता अरबाज़ खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ देखी जाती है। पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन की शादी की भी अफवाह उडी थी। जिसका दोनों ने खंडन किया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’की स्पेशल स्क्रीनिंग के समय भी एक साथ देखा गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version