Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा के बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा के 70वे जन्मदिन पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा के 70वे जन्मदिन पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा को उनके 70वे जन्मदिन पर याद करते हुए एक बहुत भावुक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो एक अवॉर्ड सेरेमनी का है। जिसमें पीसी के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी का है। प्रियंका चोपड़ा ने यह पुरस्कार जीता था लेकिन कार्यक्रम में मौजूद नहीं होने के कारण प्रियंका की तरफ से इस अवॉर्ड को डॉक्टर अशोक चोपड़ा ने ग्रहण किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,” मेरे हमेशा के चीयरलीडर। आप आज 70 के हो गए होते। आपको बहुत याद कर रही हूं,पिताजी। ”

वीडियो के बारे में बात करें। प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा वीडियो में कहते हैं ,” मैं यह अवॉर्ड प्रियंका की तरफ से ले रहा हूं। शो में आने के लिए वह थोड़ा लेट हो जाएंगी। मैं यह पुरस्कार उन कलाकार बच्चों को समर्पित करता हूं जो छोटे शहरों से आते हैं। जो स्वयं पर और भगवान पर विश्वास करते हैं। अपनी मेहनत और लग्न से आगे बढ़ते रहते हैं। गॉड ब्लेस यु माई चाइल्ड ,प्रियंका। ”

कुछ ही घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 2 करोड़ 705 हजार से भी अधिक बार देखा जा चूका है। इंस्टाग्राम यूजर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे है। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कमेंट किया है।

Exit mobile version