बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बनी माँ, बेटे को दिया जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंज उठी है। एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए दी है।
एक्ट्रेस सोनम कपूर औरआनंद आहूजा माता-पिता बन गए है। सोनम ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म पर पुरे कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है। सोनम कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए अपने माँ बनने की खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी कमेंट कर उन्हें बधाइयां दे रहे है।
सोनम कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट
सोनम कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘20.8.2022 को हमने अपने ब्यूटीफुल बेटे का स्वागत किया है। डॉक्टर्स, नर्सेस, फ्रेंड्स और फैमिली का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हमारी इस जर्नी में हमारा साथ दिया। यह केवल एक शुरुवात है, लेकिन हमे पता है कि हमारी लाइफ हमेशा की लिए बदल गई है।”
कुछ महीने पहले की थी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट
बता दे कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन में रहती है। सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थी। सोनम ने ये तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि, ‘चार हाथ, तुम्हे गोद में लेने के लिए, दो दिल जो तुम्हारे साथ धड़केंगे। एक परिवार और ढेर सारा प्यार तुम्हारे स्वागत के लिए तैयार है।
Pingback: Video: अनिल कपूर ने नाना बनने की ख़ुशी में बांटी मिठाइयाँ, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई सोनम कपूर · www.4Pilla
Pingback: सोनम कपूर ने शेयर की अपनी इंगेजमेंट वाले दिन की तस्वीर, कहा- 'मैं इंतजार नहीं कर सकती ...' · www.4Pillar.n
Pingback: सोनम कपूर ने पहली बार दिखाई अपने बेटे की झलक, नाम का भी किया खुलासा · www.4Pillar.news
Pingback: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु कपूर की झलक, शेयर किया वेकेशन का वीडियो · www.4Pillar.news
Pingback: Sonam Kapoor: 6 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा वायु कपूर, एक्ट्रेस ने क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बेटे पर लुट