Site icon 4PILLAR

उर्वशी रौतेला ने जताया इरफ़ान खान के निधन पर शोक

Urvashi Rautela Mourned: उर्वशी ने जताया इरफ़ान के निधन पर शोक

Urvashi Rautela Mourned: बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का आज बुधवार के दिन मुंबई के कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया है। उनकी इस आकस्मिक मौत पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दुनिया में शोक की लहर है।

Urvashi Rautela Mourned: उर्वशी रौतेला ने जताया इरफ़ान खान के निधन पर शोक

पान सिंह तोमर के नाम से मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान की आकस्मिक मौत पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उनके साथ की एक फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए गहरा दुःख जताया है।

असाधारण प्रतिभा के धनी इरफ़ान खान

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा ,” असाधारण प्रतिभा के धनी इरफ़ान खान के निधन से देश ने आज बहुत कुछ खो दिया है। वो एक आत्मनिर्भर इंसान ,अरबों लोगों के लिए प्रेरणा, शानदार अभिनेता और योद्धा थे।”

इरफ़ान सर आपको हमेशा याद किया जाएगा

एक्ट्रेस ने आगे लिखा ,” इरफ़ान सर का निधन फिल्मों और थिएटर के क्षेत्र लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहु-प्रस्तुति के लिए याद किया जाएगा। गहरा दुःख हुआ। आप बहुत जल्दी चले गए। इरफ़ान सर आपको हमेशा याद किया जाएगा। “

” हमें अपनी दुनिया का हिस्सा बनाना। आप सच में याद किए जाएंगे। मेरे विचार और प्रार्थन परिवार के साथ हैं। ईश्वर आपकी रूह को शांति प्रदान करे। ” उर्वशी रौतेला ने लिखा।

इरफ़ान खान हमेशा अपने अभिनय और नेकदिल इंसान के रूप में याद किए जाएंगे।

Exit mobile version