Cybercrime in Bollywood: हाल ही में अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे साइबर अपराधों के शिकार हो चुके हैं।
Cybercrime in Bollywood
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी , स्टॉकिंग , मॉर्फ्ड वीडियो जैसे कई साइबर अपराधों का शिकार हो चुके हैं। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि डिजिटल वर्ल्ड में कोई भी सुरक्षित नहीं है , चाहे वो कितना भी बड़ा सेलेब्रिटी क्यों न हो। नीचे प्रमुख उदाहरण दिए गए हैं।
अभिनेता अन्नू कपूर हुए Cybercrime का शिकार
2015 में एक फर्जी बैंक अधिकारी ने फोन पर KYC अपडेट का बहाना बनाकर अन्नू कपूर से उनकी बैंक डिटेल हासिल की थी। जिसका नतीजा 4.36 रुपए का नुक्सान हुआ। अन्नू कपूर ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
करण सिंह ग्रोवर: लॉटरी स्कैम
यह घटना 2015 की है। जब करण सिंह को एक स्पैम ईमेल मिला था। जिसमें उन्हें कैश प्राइज जीतने का झांसा दिया गया। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे 5.6 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए गए। लेकिन उनका पैसा वापिस नहीं मिला। मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन साइबर ठग तब तक भाग चुके थे। उस समय ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर फैंस को सावधान रहने की सलाह दी थी।
Shruti Haasan: Cyber स्टॉकिंग
यह घटना 2016 में घटी थी। कर्नाटक के एक डॉक्टर ने श्रुति हसन को ट्विटर पर अपमानजनक मैसेज भेजे थे और मर्डर की धमकी दी थी। यह स्टॉकिंग महीनों तक चली। श्रुति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
Radhika Apte MMS
2015 में की एक फर्जी Nude Video ऑनलाइन वायरल हो गई थी। यह वीडियो मॉर्फ्ड थी। यह उनके करियर के शुरूआती दिनों में हुआ था। राधिका आप्टे ने Cybercrime Cell में FIR दर्ज कराई। उस समय श्रुति ने कहा ,”हम अभिनेत्रियां हैं लेकिन सम्मानजनक महिलाएं भी हैं। ”
Nora Fatehi : सोशल मीडिया हैकिंग
पिछले साल नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। हैकर्स ने उनके नाम से फर्जी मैसेज और पोस्ट किए थे। नोरा ने तुरंत इंस्टाग्राम अकाउंट को रिकवर किया और फैंस को इस घटना को नजरअंदाज करने की अपील की।
Shahid Kapoor : ट्विटर हैंकिंग
शहीद कपूर के बेटे जन्म के बाद अभिनेता के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने अकाउंट हैक करने के बाद फर्जी ट्वीट्स पोस्ट किए थे। शाहिद कपूर ने अकाउंट को रिकवर कर लिया और फैन को सावधान रहने की अपील की।
स्वरा भास्कर: एटीएम फ्रॉड
स्वरा भास्कर एटीएम से पैसे निकाल रही थीं , तभी उनका ATM मशीन में जाम हो गया। दो अजनबियों ने उनकी मदद की थी। लेकिन बाद में स्वरा को पता चला कि उसी एटीएम मशीन से उनके बैंक अकाउंट से पैसों की निकासी हुई है। अभिनेत्री को कई हजार का नुक्सान हुआ।
2022 में मुंबई पुलिस की Cybercrime Cell के हत्थे एक ऐसा गैंग चढ़ा था जिसने 100 से ज्यादा फ़िल्मी हस्तियों को अपना शिकार बनाया था। ये घटनाएं बताती हैं कि Cybercrime अब स्ट्रीट क्राइम से भी ज्यादा बड़ा खतरा बन गया है। यदि आप भी cybercrime का शिकार होते हैं तो तुरंत cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
- ये भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 Movie: स्टोरी, स्टार कास्ट, बजट और कलेक्शन
- Priyanka Chopra के Hips Boobs डांस मूव्स का वीडियो वायरल,जानिए क्या है मामला
- Sonam Bajwa Bathroom Video: बाथरूम में नहाती हुई Sonam Bajwa के वीडियो ने बढ़ाया लोगों का पारा, वीडियो देखकर छूटे पसीने
- Simrat Kaur Nude Video: सिमरत कौर का न्यूड वीडियो हुआ वायरल