Site icon www.4Pillar.news

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 ने पहले वीकेंड में वसूला बजट,जानिए कितनी हुई कमाई

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 15' ने तीन दिन में ही अपना बजट वसूल कर लिया है। इस फिल्म ने आयुष्मान के फ़िल्मी करियर में रिकॉर्ड भी जोड़ दिया है।

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ ने तीन दिन में ही अपना बजट वसूल कर लिया है। इस फिल्म ने आयुष्मान के फ़िल्मी करियर में रिकॉर्ड भी जोड़ दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार ,फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 18 से 20 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई थी। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने तीन दिन में अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, पहले वीकेंड में आर्टिकल 15 ने उल्लेखनीय कमाई की है। समाज में जातीय भेदभाव की कहानी को दर्शाने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ को शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ और क्रिकेट वर्ल्ड कप के बावजूद भी बढिया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 5.02 करोड़ रुपए , शनिवार को 7 .25 करोड़ रुपए और रविवार को 7.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। तीन दिन में फिल्म आर्टिकल 15 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 20.04 करोड़ रुपए हो गई है।

आर्टिकल 15 फिल्म ने पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आयुष्मान की दूसरी बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना दिया है। आयुष्मान की फिल्म ‘बधाई हो’ 45.70 करोड़ रुपए की पहले वीकेंड में कमाई करने वाली पहली बड़ी फिल्म है।

Exit mobile version