Brain-dead woman revives after ambulance accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चमत्कारिक घटना सामने आई है। जहां एक मरी हुई महिला विनीता शुक्ला फिर से ज़िंदा हो गई।
Brain-dead महिला विनीता शुक्ला फिर जिंदा हुई
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चमत्कारिक घटना सामने आई है। जहां एक ब्रेन डेड महिला विनीता शुक्ला मेडिकल एंबुलेंस के गड्ढे से टकराने के बाद फिर से ज़िंदा हो गई। डॉक्टरों ने उसे ब्रैंड डेड घोषित किया हुआ था। गड्ढे से एंबुलेंस टकराने के बाद महिला फिर से होश में आ गई। डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर दिया। विनीता शुक्ला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। एबुलेंस एक्सीडेंट के बाद विनीता पूरी तरह से होशो-हवास में है। अब वह अपने परिवार के साथ है।
कौन है विनीता शुक्ला ?
विनीता शुक्ला पीलीभीत की जिला अदालत में नौकरी करती है। वह वहां हेड कॉपिस्ट के पद पर काम करती। हैं फरवरी 2026 में उनका अचानक ब्लड प्रेसर बढ़ गया था। वे बेहोश हो गई थी। उन्हें स्थानीय पीलीभीत जिला अस्पताल से बरेली के एक अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने विनीता शुक्ला को ब्रेन डेड घोषित क्र दिया था। डॉक्टरों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी।
चमत्कार से फिर ज़िंदा हुई ब्रेन डेड विनीता शुक्ला
विनीता शुक्ला को उसके परिवार वाले ब्रेन डेड की हालत में घर ले जा रहे थे। तभी बरेली-हरिद्वार NH-74 पर हाफिजगंज के पास एबुलेंस का एक पहिया गड्ढे में गिर गया। एक्सीडेंट के बाद विनीता के शरीर को कुछ झटके लगे। जिसके बाद उसके शरीर में हलचल शुरू हुई और साँसे लौट आई।
पीलीभीत न्यूज़
न्यूज़ 24 की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार वाले विनीता को तुरंत पीलीभीत के न्यूरो सिटी अस्पताल ले गए। जहाँ मरीज का इलाज हुआ। इलाज के 14 दिनों बाद विनीता शुक्ला पूरी तरह रिकवर हो गई। वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। वह घर लौट आई है। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेनस्टेम रिफ्लेक्स की कमी थी। लेकिन सही इलाज से सुधार हुआ। घर वालों ने इसे चमत्कार बताया है। .




